ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
धार्मिकरतलाम

सच्चे भक्त को कभी अहंकार नहीं होता- सुश्री जया किशोरी जी…सर्व समाज के सर्वांगीण विकास के कार्य कर रहे विधायक काश्यप दिलीप मकवाना…

आज मनेगा श्री राम एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव...

Publish Date: October 5, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को सुप्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरी जी ने प्रहलाद चरित्र और नृसिंह अवतार का सजीव वर्णन किया। भगवान के नरसिंह अवतार के प्रसंग पर पूरा पांडाल प्रभु के जयकारों से गूंज उठा। पूर्व में जड़ भरत और अजामिल की कथाओं का वर्णन हुआ। गुरुवार को भगवान राम और श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव मनाएं जाएंगे।


सुश्री जया किशोरी जी ने कहा कि जीवन में कठिन परिस्थितियां आने पर यह मत सोचना कि भगवान ने ऐसा क्यों किया। भगवान यदि परिस्थिति भेजते है, तो उसका सामना करने की शक्ति भी देते है। हमें उन पर कभी शक नहीं करना चाहिए। उन्होंने जो किया कुछ सोच समझकर किया होगा। उसे समझने का प्रयास करो। भगवान अपने बच्चों को कभी किसी पर निर्भर नहीं होने देना चाहते है। बच्चा जैसे माता-पिता के प्रति विश्वास करता है, वैसे ही आपको भगवान के प्रति विश्वास रखना चाहिए।

बच्चों को संस्कार, शिक्षा, धन हर क्षेत्र में इतना काबिल बनाओं कि आप न रहे, तब भी वह अपनी जिंदगी अच्छे से निकाल ले।
किशोरी जी ने कहा कि अच्छा और बूरा सब हमारे कर्मों से होता है। हमे प्रभु ने जो दिया है, उसके लिए उन्हे धन्यवाद देना चाहिए। सच्चे भक्त को कभी अहंकार नहीं होता है। हमारी आदत उन चीजों को देखने की है, जो हमारे पास नहीं है, लेकिन जो है उस पर जब ध्यान जाएगा उस दिन आपके दुख खत्म हो जाएंगे। हम यहां किरदार निभाने आए है। प्रभु ने हमे किरदार दिए है, उन्हे इतने अच्छे से निभाओ कि वापस जब जाए तो दुनिया कहे पिक्चर सुपरहिट थी।

रतलाम की जनता भाग्यशाली है, जिसे ऐसा विधायक मिला
कथा के आरंभ में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित भागवत कथा से सभी को धर्म लाभ मिल रहा है। श्री काश्यप सर्व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे है। वे हर क्षेत्र में इस तरह के आयोजन करते रहे। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा कि श्री काश्यप हमेशा रतलाम की जनता को धर्म लाभ देते है। रतलाम की जनता भाग्यशाली है, जिसे ऐसा विधायक मिला।

तीसरे दिन की कथा के आरंभ में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, श्रीमती नीता काश्यप, श्रवण काश्यप ने पौथी पूजन किया। नगर की विभिन्न संस्थाओं श्रीमाली ब्राहम्ण समाज, लघु उद्योग भारती, श्री वाल्मिकी पंचायत शहर पटेल, श्री गंगाधरा कावड़ कलश यात्रा समिति एवं त्रिनेत्र सांस्कृतिक संगम, श्री देवसुर तपगछ चारथुई श्री संघ, राजपुरोहित समाज, गुजराती सेन समाज, गुजराती सेन समाज, पाटीदार समाज, भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button