पिता ने जिंदा बेटी की बटवादी शोक पत्रिका रखा मृत्यु भोज…
लव मैरिज के बाद पिता को पहचानने से कर दिया था इंकार...

(www.csnn24.com)रतलाम/भीलवाड़ा राजस्थान के भीलवाड़ा से एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें बेटी के द्वारा लव मैरिज के पश्चात अपने पिता माता एवं परिजनों को पहचानने से इंकार कर दिया गया ,तत्पश्चात नाराज पिता ने ना सिर्फ बेटी की शौक पत्रिका छपवा कर अपने परिजनों को वितरित कर दी इसके साथ-साथ मृत्यु भोज का भी आयोजन रख दिया।
अब यह शौक पत्रिका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है ।तथा इस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही है कोई इसे गलत तो कोई इफेक्ट सही ठहरा रहा है।

पूरे मामले के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा के मंगरू थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रतनपुरा से एक लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। दोनों एक ही समाज के थे तथा लड़का एक अन्य गांव में रहता था। बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी तथा इसके पश्चात परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जब लड़की को लेकर आने पर आई तो वहां पर उसके माता-पिता भी पहुंचे पिता के द्वारा लड़की को बहुत समझाने का प्रयास किया गया परंतु लड़की ने अपने पिता की एक ना सुनते हुए कहा कि यह लोग कौन है मे इनको नहीं जानती। इसके पश्चात लड़की के पिता नाराज हो गए तथा उन्होंने अपनी लड़की जीते जी मृत मान लिया तथा उन्होंने एक शोक संदेश छपवा कर अपने पूरे परिजनों एवं रिश्तेदारों में वितरित कर दिया है ।जिसमें उनके द्वारा 13 दिन के बाद लड़की का मृत्यु भोज भी रखा गया है ।शोक पत्रिका में लड़की का फोटो एवं नाम आदि भी छापा गया है इसके साथ साथ कार्यक्रम स्थल का पता भी दिया गया है। अब यह पत्रिका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है तथा लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।





