खरगोन में बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़कर बस हुई दुर्घटनाग्रस्त 15 की मौत..

(www.csnn24.com)खरगोन मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे हुआ। हादसे में करीब 35 लोग घायल भी हुए हैंl जिनका इलाज चल रहा है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर खेत प्रकट कर कर आर्थिक सहायता की घोषणा करी हैl
बताया जाता है कि श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस दंसवा, डोंगरगांव के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। बस ओवरलोड थी। बताया जा रहा है कि बस में 50 से अधिक सवारी सवार थी इसमें कुछ स्कूली बच्चे भी बताए जा रहे हैंl हादसे की सूचना मिलने के पश्चात कलेक्टर शिवराज सिंह शर्मा एसपी धर्मवीर सिंह तथा विधायक रवि जोशी तथा जिला अध्यक्ष भाजपा राजेंद्र राठौड़ भी मौके पर पहुंचेl घायलों को ग्रामीणों की मदद से बस से निकालकर उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गयाl
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से शोकाकुल परिवारों को ₹4 -4 लाख की राहत राशि, गंभीर रूप से घायलों को ₹50 – ₹50 हजार एवं सामान्य रूप से घायलों को ₹25 – ₹25 हजार की आर्थिक सहायता दी जायेगी। शासन द्वारा घायलों के नि:शुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।