कानून एवं अपराधरतलामराजनीतिहादसा
जिला पंचायत उपाध्यक्ष के वाहन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,
बड़ा हादसा टला पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज

Publish Date: April 12, 2023
(www.csnn24.com) रतलाम देर रात लगभग 11:30 बजे जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा के वाहन को एक सफेद रंग की स्कार्पियो के द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गई। जिसके चलते जिला पंचायत उपाध्यक्ष गाड़ी सड़क से उतरकर रोडसाइड नीचे गड्ढे में चली गई और क्षतिग्रस्त हो गई। उपाध्यक्ष के साथ उनका ड्राइवर कनिराम निनामा भी वाहन पर सवार था। केशुराम निनामा जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि वह सेजावदा बायपास से होते हुए मेडिकल कॉलेज की तरफ जा रहे थे, तभी मां आशापुरा होटल के सामने बायपस पर यह दुर्घटना घट गई।

हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई। पुलिस को सूचित करने के पश्चात पुलिस के द्वारा धारा 279,एवं427 में प्रकरण दर्ज कर कर सीसीटीवी माध्यम से टक्कर मारने वाले वाहन तथा उसके चालक की तलाश की जा रही है।





