धार्मिकसांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर
श्री सनातन धर्म महासभा ने नववर्ष स्वागत मे दी बधाई
नीम मिश्री का शरबत किया वितरित तिलक लगाकर दी बधाई

Publish Date: March 23, 2023
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, विक्रम संवत के प्रथम दिन ब्रह्मा जी ने इस सृष्टि की रचाना की थी
प्रभु श्रीराम एवं धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी विक्रम संवत के प्रथम दिन हुआ था ।
हिंदू नववर्ष के प्रथम दिन से ही नया पंचाग शुरू होता है।
हिंदू नववर्ष का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है ।
हिंदू नववर्ष को विक्रम संवत या नव संवत्सर कहते हैं , इसका प्रारंभ सम्राट विक्रमादित्य ने किया था, जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरु होता है ।
हिंदू नववर्ष को विक्रम संवत, नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा, उगाड़ी आदि नामों से भी जाना जाता है|

(www.csnn24.com) रतलाम श्री सनातन धर्म महासभा द्वारा हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के उपलक्ष में स्थानीय कॉलेज रोड पर तिलक लगाकर शहर वासियों को हिंदू नव वर्ष की बधाई दी गई| कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी के चित्र पर दीप प्रज्वलन माल्यार्पण करने के साथ हुई| तत्पश्चात श्री सनातन धर्म महासभा के सदस्यों ने शहर वासियों को तिलक लगाने के साथ नीम, मिश्री खिलाकर बधाई दी|
इस अवसर पर श्री सनातन धर्म महासभा प्रमुख अशोक सोनी, समाजसेवी गोविंद काकानी, वीरेंद्र वांफगांवकर , कमल भाटी वाल्मीकि, जगदीश हरहरिया ,गोपाल शर्मा, निर्मल कटारिया , डॉक्टर कमल तिवारी, सीए गोपाल काकानी, प्रवीण सोनी, महासभा अखाड़ा प्रमुख मनोज शर्मा , मयूर व्यास , हार्दिक मेहता, नंदकिशोर सोनी, गोपाल नंदलाल सोनी, अशोक देवड़ा राजू केलवा व मातृशक्ति निगम अध्यक्षा मनीषा मनोज शर्मा , अनिता कटारिया , एमआईसी सदस्य अनिता कटारा , पार्षद देवश्री पुरोहित , आयुषी सांखला , दिव्या शर्मा , नूतन भट्ट , अनिता पाहुजा , भूमि मेहता, श्रीमती कमलेश मिडिया, प्रिशा राठी आदि मौजूद रहे ।




