ब्रेकिंग
लॉ कॉलेज में बाहरी तत्वों के द्वारा प्रवेश करने का मामला... पुलिस कप्तान ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी ... रतलाम में इंसानियत हुई शर्मसार: बेजुबान कुत्ते पर बेरहमी से हमला, दोनों आंखों में गंभीर चोट; आरोपी प... तेजा दशमी जुलूस में हंगामा: पुलिसकर्मी को मारा चांटा, थाने पहुंचकर माफी लिखी और छोड़ दिया.... गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचते रहे पिता, बेटी ने हासिल की Gmc रतलाम में MBBS सीट... रतलाम रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार... कपल गरबा नहीं, 11 दिन के गणेश उत्सव का पारंपरिक गरबा था ; रतलाम लॉ कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों... अकाल में रोजगार देने के लिए बनवाया था मंदिर, आज 24 फीट ऊंचे गणेश के दरबार में पूरी होती हैं मन्नतें.... गणेश चतुर्थी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी गांव बनबनी की बेटी प्रेमलता ने रचा सफलता का इतिहास, GMC भोपाल में MBBS में लिया प्रवेश... ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद सीएम की घोषणा के 14 महीने बाद भी नहीं सुधरी नेहरू स्टेडियम की सू...
कानून एवं अपराधरतलामरेलवे

रेलवे स्टेशन पर दहशतगर्दी गुंडों ने की मारपीट सरेआम लहराए चाकू

दो आरोपी गिरफ्तार एक अलीराजपुर का तो दूसरा खंडवा का

Publish Date: February 27, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम  कल रात रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 तथा रेलवे स्टेशन परिसर में गुंडों की दहशत गर्दी का खुलेआम तांडव देखने में नजर आया। यह गुंडे रेलवे स्टेशन पर दो युवक यात्रियों को बुरी तरह चाकू की नोक पर डरा कर लात घुसो से मारपीट करते रहे। मारपीट का डेढ़  मिनट का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

मारपीट का यह सिलसिला 10 मिनट से अधिक समय तक चला और एक गुंडे के हाथ में चाकू देखकर कोई भी व्यक्ति मार खा रहे यात्रियों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया हालांकि किसी यात्री के द्वारा वहां से वीडियो बनाकर वायरल किया गया। इसके पश्चात किसी यात्री के सूचना पर आरपीएफ के जवान वहां पर पहुंचे और उन्होंने दोनों गुंडों को गिरफ्तार कर कर जीआरपी को सौंपा। जीआरपी थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह हीरोर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी इमरान अलीराजपुर का रहने वाला है तथा दूसरा आरोपी सद्दाम पीपल गांव खरगोन का रहने वाला है दोनों आरोपियों पर धारा 151 अशांति फैलाने तथा आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर कर आज न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अजमेर जाने के लिए रतलाम आए थे। जिस प्रकार से यात्रियों के साथ घटनाक्रम घटा है उसने एक बार फिर रेलवे परिसर की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं। यदि सूत्रों की माने तो जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुत से लोग अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त है और इस क्षेत्र में खुलेआम जुआ सट्टा और सट्टे के क्लब भी ऐसी गतिविधियां संचालित होती रही है। यदा-कदा इन पर छोटी मोटी कार्रवाई कर कर औपचारिकता पूरी कर ली जाती है। तो वही सिटी पुलिस जीआरपी थाना क्षेत्र

आने के कारण इस क्षेत्र में कार्रवाई नहीं कर पाती, जिसका फायदा अपराधिक तत्व खा रहे हैं। इस संदर्भ में जब जीआरपी थाना प्रभारी से चर्चा करी तो उन्होंने जुए सट्टे की बात का खंडन नहीं करते हुए कहा कि हम समय-समय पर कार्रवाई करते हैं और सिटी पुलिस से भी हमारा सामंजस्य है और उनके सहयोग से आगे भी हम कार्रवाई करेंगे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button