ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
रतलामस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का करमदी शिविर सम्पन्न, 182 मरीजों की हुई जाँच

Publish Date: February 19, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, सालाखेड़ी द्वारा ग्राम करमदी जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम करमदी एवं आसपास के क्षेत्र के 182 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। तीन घन्टे के शिविर में करमदी ग्राम एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 3 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया।रॉयल हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया के मार्गदर्शन में शिविर सम्पन हुआ । उद्घाटन में करमदी ग्राम की सरपंच – निष्ठा राजपुरोहित अतिथि के रूप मे उपस्थित रहीं। सचिव – ईश्वर लाल मालवीय, राजेश पुरोहित,पिंकी वर्मा,पूजा तंडानी का भी सहयोग सराहनीय रहा।चिकित्सा शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के डाॅ. शमशूलहक, डाॅ. सी.पी. जोशी एवं महिला चिकित्सक डाॅ. सुमित्रा चौहान ने परामर्श प्रदान किया।आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, सिस्टर सरोज यादव,रीतू सिसोदिया, सोनम शर्मा, करुणा डामोर,ड्रेसर जगदीश परमार,दीपेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!