ब्रेकिंग
सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द..
जनसम्पर्करेलवे

रेल मंत्री अश्चिनी वैष्णव द्वारा रेल बजट 2023-24 में रतलाम मंडल के लिए राशि आवंटन की घोषणा

Publish Date: February 3, 2023

(www.csnn24.com)वर्ष 2023-24 के लिए बजट में रेलवे को मिली राशि आवंटन की घोषणा माननीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्‍णव द्वारा वीडियो लिंक के माध्‍यम से की गई। इस पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्‍न परियोजनाओं जैसे नई रेल लाइन, दोहरीकरण, आमान परिवर्तन सहीत अन्‍य परियोजनाओं के लिए रेल बजट  2023-24
में उचित राशि आवंटित की गई है । माननीय रेल मंत्री जी की बजट घोषण के बाद अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद द्वारा मीडिया कर्मियों को रतलाम मंडल को मिले बजट की जानकारी प्रदान की गई । श्री अहमद ने बताया कि

आगामी वित्‍त वर्ष के लिए रतलाम मंडल के सभी मुख्‍य परियोजनाओं काफी अच्‍छा बजट प्रदान किया गया है जिसे कार्य को शीघ्रता से पूरा करने में मदद मिलेगी। इस मीडिया मीट के दौरान मुख्‍य परियोजना प्रबंधक गतिशक्ति  जयराम कुर्सिजा एवं जनसंपर्क अधिकारी  खेमराज मीना उपस्थित रहे। रतलाम मंडल के मुख्‍य परियोजनाओं को आवंटित राशि का विवरण निम्‍नानुसार है:-प्रोजेक्‍ट का नाम ओर आवंटित राशि
1दाहोद इंदौर नई लाइन440 करोड़
2.छोटा उदयपुर धार नई लाइन (157 Km) 355 करोड़
3.नीमच बड़ी सादड़ी नई लाइन 48 km150 करोड़
4.डॉ. अम्‍बेडकर नगर-खंडवा आमान परिवर्तन
700 करोड़
5.नीमच चित्‍तौड़गढ़ दोहरीकरण (55.73KM)
50 करोड़
6.इंदौर देवास उज्‍जैन दोहरीकरण (79.23)km 185 करोड़
7.नीमच रतलाम दोहरीकरण (133 km) 400 करोड़
8.उज्‍जैन फ्लाई ओवर (2.2 )km 0.10 करोड़
9 रतलाम यार्ड रिमॉडलिंग01 करोड़
10.सीहोर फंदा के मध्‍य समपार संख्‍या 104 के स्‍थान पर ऊपरी सड़क पुल 01 करोड़
11.नई खेड़ी-उज्‍जैन के मध्‍य समपार संख्‍या 23 के बदले ऊपरी सड़क पुल 01 करोड़
12.सीहोर फंदा के मध्‍य समपार संख्‍या 107 के बदले ऊपरी सड़क पुल 01 लाख
13.बामनिया अमरगढ़ समपार संख्‍या 72 के स्‍थान पर ऊपरीसड़क पुल 01 लाख
14.पिपनिया यार्ड के निकट समपार संख्‍या 86 के बदले टू लेन ऊपरी सड़क पुल 02 करोड़
15.पिपलिया मंदसौर के मध्‍य समपार संख्‍या 150 के स्‍थान पर ऊपरी सड़क पुल 02 करोड़
16.मोरवानी-रतलाम के मध्‍य समपार संख्‍या 81 के स्‍थान पर ऊपरी सड़क पुल 04 करोड़.  17.बेड़ावन्‍या नागदा के मध्‍य समपार संख्‍या 102 के स्‍थान पर ऊपरी सड़क पुल 02 करोड़
18. नागदा याड- समपार सख्‍या 103 के बदले2-लेन वाला ऊपरी सड़क पुल 02 करोड़
19. चंदेरया-रतलाम – समपार सं .177 के बदले 2-लेन वाला ऊपरी सड़क पुल 02 करोड़
इसके अतिरिक्‍त रेल पथ नवीनीकरण, पुल, सुरंग व पहुँच मार्ग संबं‍धी कार्य, सिगनल और दूरसंचार संबंधी कार्य  बिजली से संबंधित कार्य, कारखाने एवं उत्‍पादन इकाइयों , कर्मचारी कल्‍याण , उपभोक्‍ता सुविधा  आदि से संबंधित कार्यों के लिए इस बजट में मंडल के लिए राशि का आवंटन किया गया
है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button