ब्रेकिंग
सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री च... शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत श्री बुद्धेश्वर भवन टाटानगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न..... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) का परिणाम घोषित..ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने टॉपर... सैलाना शत्रुंजय ज्वेलर्स.. चोरी का खुलासा... झाबुआ से आए थे चोरी करने... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 ... 24 मई को रतलाम में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ... डी. पी. आभूषण लिमिटेड ने रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा की... श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह.... रॉयल कॉलेज के BBA और BCA विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन.... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: समस्या ‘कुत्तों’ की नहीं, सिस्टम की विफलता ! 18.98 लाख की मशीन खरीदी पर विवाद, अध्यक्ष ने कहा - भुगतान ही नहीं हुआ तो घोटाले का झूठा आरोप क्यों.....
धार्मिकरतलाम

शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत श्री बुद्धेश्वर भवन टाटानगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न…

Under the Shatabdi Sankalp Anuyaj, the Panch Kundiya Gayatri Mahayagna was completed at Shri Buddheshwar Bhawan, Tatanagar...

Publish Date: [post_published]

(www.csnn24.com)  रतलाम। अखिल विश्व गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत गायत्री परिवार द्वारा जिले में निरंतर विभिन्न आयोजन किये जा रहें है। इसी तारतम्य में रतलाम शहर के टाटानगर स्थित श्री बुद्धेश्वर हॉल में गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट रतलाम द्वारा पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का संचालन दामोदर शर्मा, डॉ त्रिवेदी, अशोक देवड़ा एवं हुकुमचंद परिव्राजक ने किया। यज्ञ में स्थानीय रहवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यज्ञाहुतियां दी। यज्ञ के माध्यम से याजकों ने सभी की खुशहाली, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं अच्छी वर्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर 2 बहनों का पुंसवन संस्कार और बालिका सृष्टि सोनी का जन्मदिवस संस्कार मनाया गया।

आयोजन में उपस्थित याजकों द्वारा देवदक्षिणा के रूप में एक बुराई छोड़कर एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया। यज्ञाचार्य दामोदर शर्मा ने अपने उद्बोधन में जीवन में ईश्वर के साथ साझेदारी के लिए अपनी कमाई का एक अंश तथा दिन प्रतिदिन के समय में से कुछ समय को लोक कल्याण के लिए अंशदान और समयदान के रूप में लगाने का आग्रह किया। वर्तमान परिस्थितियों और समय की मांग के अनुरूप दैनिक जीवन में ऊर्जा बचत का आह्वान किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा, सुरेंद्र कुमार ठाकुर, शशि त्रिवेदी, विजय पोरवाल, देवेंद्र चौहान, कृष्णवल्लभ मेहता, शशि सोनी सहित कई गायत्री परिजन एवं नागरिक उपस्थित थे।

[button color="red" size="big" link="https://www.youtube.com/@csnn24" icon="" target="true" nofollow="false"]CSNN24 यूट्यूब चैनल के लिए यहाँ क्लिक करें[/button]
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button