स्कूल के बच्चों को ले जा रहा मैजिक वाहन पलटा….
6 बच्चों सहित ड्राइवर घायल...बड़ावदा एवं जावरा चिकित्सालय में भर्ती...

(www.csnn24.com) रतलाम जिले के बड़ावदा में छुट्टी के बाद साथ स्कूली बच्चों को ले जा रहा मैजिक वाहन सड़क किनारे अचानक उतर गया। इस वाहन में 25 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में कोई बड़ी हानि नहीं हुई। हालांकि ड्राइवर सहित 6 बच्चे घायल हुए हैं। जिनका उपचार बड़ावदा एवं जावरा हॉस्पिटल में किया गया। दुर्घटना के पश्चात उन्हें दोनों अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्चों ने बताया कि हादसा कैसे हो गया पता नहीं गाड़ी तो ठीक चल रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल ग्रामीण एसडीम सुनील जायसवाल ग्रामीण एडिशनल एसपी विवेक कुमार एवं पुलिस तथा प्रशासनिक अमला अस्पताल पहुंचा। दुर्घटना दो पर करीब 3:00 बजे हुई जब यह मैजिक बड़ावदा से वीरपुर की तरफ जा रहा था। इसके पक्ष डायल 112 के द्वारा बच्चों को उपचार के लिए पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना के पश्चात भारी मात्रा में अभिभावक स्कूल पहुंचे तथा जमकर वहां पर हंगामा हुआ। ग्रामीण एसडीम सुनील जायसवाल के द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं तथा यह भी पता किया जा रहा है कि जो वहां बच्चों को लेकर जा रहा था उसकी फिटनेस एवं अन्य खानापूर्ति पूरी है अथवा नहीं।





