ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
जावरारतलामराजनीति

जावरा क्षेत्र के लिए लगातार करोड़ो की सौगात ला रहे हैं विधायक डॉक्टर राजेंद्र पांडे….

Publish Date: November 24, 2025

(CSNN24.NEWS)रतलाम जावरा/लगातार विकास को प्राथमिकता देकर विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के प्रस्ताव बनाए और उन कार्ययोजना में सफलता भी प्राप्त हो रही है।जावरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग पौने दो करोड़ की लागत से सात स्थानों पर सामुदायिक भवनों की सौगात मिली है। कुछ दिन पूर्व ही दो करोड़ की लागत से आठ स्थानों के सामुदायिक भवनो की सौगात मिली थी।। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास कार्यो की विस्तृत कार्ययोजना बनाई।इस कार्ययोजना में विभिन्न कार्यों को शामिल कर स्वीकृति हेतु निरंतर सक्रियता से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अलावा शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी निरन्तर संपर्क कर रहे है।जिसके फलस्वरूप विभिन्न क्षेत्रों में कार्यो को स्वीकृति भी मिलती जा रही है। ग्रामों में सार्वजनिक आयोजनों के लिए हो रही कठिनाईयों को देखते हुए विधायक डॉ पांडेय ने सामुदायिक भवनों के प्रस्तावों को तैयार कर मुख्यमंत्री डॉ यादव व पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों को स्वीकृति हेतु दिए थे ।डॉ पांडेय के प्रस्ताव पर विगत दिनों दो करोड़ की लागत से आठ स्थानों पर सामुदायिक भवन की स्वीकृति मिली थी।डॉ पांडेय के प्रस्ताव पर पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के सात स्थानों पर लगभग पौने दो करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन की स्वीकृति दी गईं।विभाग ने विकासखण्ड के ग्राम आकतवासा, जड़वासा, बरखेड़ी,मचून,माननखेड़ा, रणायरा एवं ग्राम तालिदाना में सामुदायिक भवन की स्वीकृति दी गई।जावरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग पौने चार करोड़ की लागत से 15 सामुदायिक भवनो की बड़ी सौगात मिलने पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामवासियो व कार्यकर्ताओं ने इस सौगात पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव,पंचायत मंत्री श्री पटेल एवं विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसके पूर्व भी उनके प्रयासों से आठ स्थानों पर इस प्रकार की सौगातें मिल चुकी है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!