रतलामराजनीति
Sheemon Nigam
Follow on X
Send an email
मोदी जी और भाजपा सरकार के कार्यकाल मे ही हो सकता है, आत्मनिर्भर भारत- शैलेंद्र डागा….
50 1 minute read

Publish Date: October 19, 2025
(www.csnn24.com) रतलाम, प्रधानमंत्री मोदीजी ने पहले स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए मेक इन इंडिया, लोकल फोर वोकल पर काम किया और अब स्वदेषी और आत्मनिर्भर भारत पर काम कर रहे है। यह इसलिए हो रहा है कि देष को विश्व की अर्थव्यवस्था पर निर्भर नही रहना पड़े। देश का पैसा देश मे ही रहेगा, तो आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मोदीजी और भाजपा सरकार के कार्यकाल मे ही आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न पूरा हो सकता है।

यह बात पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित रतलाम ग्रामीण विधानसभा सम्मेलन में कही। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। इस दौरान ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर मंचासीन रहे। मुख्य वक्ता श्री डागा ने कहा कि देश आज सैन्य सामग्री विमान, टैंक आदि का निर्माण कर रहा है। पहले विश्व के तेल के भरोसे रहना पड़ता था, मगर आज देष में ही इलेक्ट्रिक वाहन बनना षुरू हो गए है। टेक्नोलाजी मे भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, जो मोदी सरकार की बढी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी अभियान के तहत जो विदेशी कम्पनियां पहले अपना उत्पादन विदेशो मे करती थी, उन्हें सरकार की नीतियों की वजह से अब भारत मे ही अपना उत्पाद्न् करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों से खरीदारी कर उन्हें आगे बढ़ाएंगे, तो शहर, गांव, प्रदेश ओर देश आगे बढ़ेगा । आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी को बढ़ावा देना आवष्यक है।
जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियांन के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में हो रहे है। इनका उदेश्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना पूरा करना है। मोदीजी के नेतृत्व मे स्वदेषी के लिए बहुत काम हो रहे है। भारत पहले विदेशो से जो सामान मंगवाता था, उनमें अब आत्म निर्भर बन रहा है, जो विकसित भारत की और बढ़ता कदम है।
आरंभ में ग्रामीण विधायक श्री डामर ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों ने माल्यार्पण कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। संचालन संजय पाटीदार ने किया। आभार जिला मंत्री अशोक पंड्या ने माना।