ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलामशिक्षा एवं करियर

श्री योगेंद्र सागर इंस्टिट्यूट… परम पूज्य गुरुदेव के श्री चरणों में पुष्पअर्पित कर व आशीष लेकर की नए सत्र 2025 की शुरुआत ….

Publish Date: August 26, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम, श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, रतलाम में दो दिवसीय ओरीएन्टेशन 2025 कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमे बी.टेक., बी.बी.ए., एम.बी.ए., बी.एससी.(माइक्रोबायोलॉजी), बी.एससी.(सीड टेक्नॉलोजी), एवं बी. ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स) 2025 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ प्रथम दिन माँ सरस्वस्ती और परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री योगीन्द्र सागर जी महाराज सा. के श्रीचरणों मैं पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ हुआ । इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम दिन  विजय सोहनी, पूर्व सहायक आयुक्त (GST), इंदौर संभाग, विशेष अतिथि आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार के  राजेश सोनी,  अशोक कुमार साल्वी और अंजना नेमानी जी रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक  गोपाल जी शर्मा “टंच” ने की।

मुख्य अतिथि  विजय सोहनी ने स्मार्ट गोल सेटिंग का महत्व एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाते हुए छात्र – छात्राओं को व्यक्तित्व विकास और सकारात्मकता के लिए प्रेरित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की ।

इस अवसर  राजेश सोनी,  अशोक कुमार साल्वी और अंजना नेमानी ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट व आध्यात्मिक उन्नति हेतु एक कार्यशाला का आयोजन भी किया।

द्वितीय दिवस पर विशेष विभागीय प्रस्तुतिया ओर एक सार्थक वृक्षारोपण अभियान मुख्य अतिथि श्री नीरज जी पवैया, माननीय न्यायाधीश तथा सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विशेष अतिथि पर्यावरण समाजसेवी श्रीमती पवैया, LDM श्री रतनलाल मीणा की गरिमामय उपस्थिति मे यादगार रुप मे सम्पन्न हुआ।

दूसरे दिन राज्य और केंद्र सरकार की दिशा निर्देशों के अनुरूप 8 अगस्त से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता” अभियान संस्थान में आयोजित किया गया। संस्थान के इंजीनियरिंग, प्रबंधन, साइंस और विधि विभाग के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत तिरंगे पर आधारित सेल्फी, वृक्षारोपण तथा तिरंगा रैली आदि गतिविधियों में अतिथियों के साथ भाग लिया।

नगर पालिका निगम रतलाम के सौजन्य से संस्थान में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 पौधों का वृक्षारोपण कार्यक्रम देश की आजादी के वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि श्री नीरज जी पवैया ने अपने प्रभावी उद्बोधन में विद्यार्थियों को बताया कि विद्या अध्ययन हमेशा प्रायोगिक उपयोग समझते हुए करना चाहिए तथा उसके माध्यम से समाज का भला करते हुए जिम्मेदार नागरिक बने।
समूह निदेशक डॉ गिरीश शाह ने अपने स्वागत उद्बोधन मे संस्था में उपलब्ध शैक्षणिक, प्रायोगिक एवं कौशल विकास से संबंधित उपलब्ध सुविधाओ तथा अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की जो छात्र – छात्राओं के भावी जीवन मे तथा सांसारिक गतिविधियों मे सहयोगी होगी ।
संस्था संस्थापक श्री गोपाल प्रसाद जी शर्मा (टंच) ने इस अवसर पर कहा की सभी विद्यार्थी अपने जीवन मैं किताबी ज्ञान से ज्यादा वास्तविक ज्ञान को महत्व दे ।
चेयरमैन भरत जी शर्मा “टंच” ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर  उमेश  शर्मा ने कहा की सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढाई करे और विशेष सफलता अर्जित कर अपने परिवार, रतलाम तथा देश का नाम को गोरवांवित करे ।
वाइस चेयरमैन  वरदान शर्मा  ने समस्त विषय के विभागाध्यक्षों के साथ छात्र – छात्राओं को विषय सामग्री प्रदान की जो उनके अध्ययन मे वर्ष भर उपयोगी रहेंगी ।

दो दिवसीय सफल ओरीएन्टेशन 2025 में संस्थान के समस्त शिक्षक व स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा । कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों, छात्र – छात्राओं एवं संस्था के समस्त कर्मचारियों का आभार डीन एकेडमिक गोविंद झंवर ने माना एवं स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी  उमेश शर्मा ने दी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!