ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
इंस्पिरेशनलरतलाम

जान है तो जहान है विशाल जायसवाल का अभियान…. निजी व्यय से बांट दिए 150 से अधिक हेलमेट…

जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल जायसवाल चला रहे है हेलमेट जागरूकता अभियान- राखी के पूर्व वितरित किए हेलमेट,वाहन चालकों को पहनने की शपथ दिलाई....

Publish Date: August 9, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम लोगों को वाहन दुर्घटना में गंभीर चोट से बचाने और हेलमेट के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रतलाम जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल जायसवाल हेलमेट वितरण का अभियान चला रहे हैं।

रतलाम जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि और समाजसेवी विशाल जायसवाल ने निजी व्यय से लोगों की जान बचाने के लिए हेलमेट बांटने का अभियान भी चलाया है। गुरुवार को भी उन्होंने यातायात डीएसपी आनंद सोनी की उपस्थिति में हेलमेट वितरण किया।

इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि भारत में हर वर्ष 1 लाख लोग सड़कों पर होने वाले हादसों में सिर में लगने वाली चोट के कारण मरते हैं। यह किसी भी अन्य देश में हादसे में मरने वालों से 25 प्रतिशत अधिक आंकड़ा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भारत में अधिकतर लोग दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट का उपयोग नहीं करते हैं। जबकि अध्ययन बताते हैं कि सड़क हादसे के वक्त हेलमेट लगाने वाले 50 प्रतिशत मामलों में लोगों की न केवल जान बचती है, बल्कि गंभीर चोट, पैरालिसीस और अन्य दिमागी समस्या से भी बचाव मिलता है। हेलमेट का इस्तेमाल आपके परिवार और जिंदगी के लिए बड़ी सौगात है।

गुरुवार को ट्रैफिक डीएसपी आनंद कुमार सोनी के आतिथ्य में राखी के पूर्व पत्रकारों, जनपद के साथियों और आम लोगों को जनपद पंचायत के बाहर ही हेलमेट बांटे।

6 माह में बांटे डेढ़ सौ के करीब हेलमेट

जनपद पंचायत रतलाम अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल जायसवाल हेलमेट जागरूकता अभियान में 6 महीने में 143 हेलमेट खुद खरीदकर बाट चुके हैं। हेलमेट देने के साथ ही ये लोगों को हेलमेट लगाने की जागरूकता का ‘जान है तो जहान है’ अभियान भी चला रहे हैं। जान है तो जहान है अभियान के जरिए जायसवाल रतलाम से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के लोगों को जागरूक करने में लगे हैं। वे हमेशा गाड़ी में हेलमेट लेकर चलते हैं।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!