1930…आज से नहीं सुनाई देगी महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज….
साइबर जागरूकता वाली कॉलर ट्यून सरकार ने तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया....

(www.csnn24.com) रतलाम Cyber Crime Awareness: मोबाइल उपभोक्ताओं को आज एक बड़ी राहत मिलने वाली है अब महानायक अमिताभ बच्चन की साइबर अवेयरनेस का संदेश देने वाली कॉलर ट्यून आज से खामोश हो जाएगी।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज में साइबर क्राइम जागरूकता के लिए चलाई जा रही कॉलर ट्यून (Caller Tune) को सरकार ने तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला लिया है।

यह कॉलर ट्यून, जो हर मोबाइल कॉल से पहले 40 सेकंड तक बजती थी, अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन चुकी थी। खासकर जब किसी को इमरजेंसी कॉल करनी होती थी तब यह तूने उसके लिए खासी परेशानी का सबक बन रही थी। हर खास को आम इससे त्रस्त हो गया था। इंदौर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने माधवराव सिंधिया को इंदौर आगमन के दौरान इस परेशानी से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन भी सौपा था। तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी जमकर विरोध हो रहा था। लगभग 40 सेकंड यह जागरूकता संदेश देने वाली तूने किसी का भी मोबाइल लगने के पहले चेतावनी के स्वरूप कॉलर ट्यून के रूप में बजती थी।





