ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
खेल जगतरतलाम

रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) 2025 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ….

Publish Date: February 22, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं  के सृजन के उद्वेश्य से 19 फरवरी को साय 6 बजे में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ श्री कृष्णानंद जी महाराज बगलामुखी खाचरोद पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री शिवानंद गीरी जी महाराज , स्पर्धा के प्रेरणा स्त्रोत पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रह्लाद पटेल , बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मोहन मुरलीवाला के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। संयोजक यतेंद्र भारद्वाज सचिव जयेश राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दे
इस अवसर पर कृष्णानंद जी महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवा पीढ़ी के लिए खेल मैदान से जोड़ने के साथ जीवन में अच्छे चरित्र और अनुशासन जैसे नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। महापौर प्रह्लाद पटेल ने कहा कि खेलों से जहां हमें अनुशासनात्मक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है वहीं दूसरी ओर एक टीम के रूप में कार्य करने की सीख भी मिलती है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि स्व कुशाभाऊ ठाकरे जी की यही सोच रही की खेल मैदान से युवा अधिक से अधिक जुड़े ,खेलने से तनाव कम होता है, मनोदशा सकारात्मक होती है, और स्थिरता, धैर्य, और ध्यान बढ़ता है साथ ही खेलों से सामाजिक लाभ खेलने से सामाजिक संबंधों का विकास होता है, और टीमवर्क और नेतृत्व कौशल बढ़ता है ।
मैच के प्रारंभ में सभी 14 टीमों के साथ अतिथियों ने परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान किया । शानदार आतिशबाजी के साथ खत्म इलेवन टीम खिलाड़ी बैंड बाजे के साथ मैदान में उतरे ।
खतम इलेवन ने 10 ओवर 6 विकेट पर 100 रन बनाए राजेंद्र सिंह चौहान टोनी 17 गेंद में 43 रन तीन छक्के,और चार चौके के आतिशी पारी
शंकर सिंह 16 गेंद पर 26 रन
आपका अपना के गेंदबाज दिनेश ने 2 ओवर में 3 विकेट लिए साथ ही आपका अपना टीम अपना पहला मैच 37 रनों से हार गई। मेन ऑफ द मैच राजेंद्र सिंह चौहान टोनी रहे । टीम ऑनर की ओर से राजेंद्र सिंह को 2100 रुपए चौक लगने वाले को प्रति चौका 200 रुपए गोपाल जाट द्वारा प्रदान किए।


इस अवसर पर अशोक चौटाला, मोहन मुरलीवाला,विकास कोठारी अशोक पोरवाल,दिनेश पोरवाल वैभव जाट देव शंकर पांडे,जंडल सिंह , संजय शर्मा, प्रिंस बना, दीपक मइड़ा, राजेंद्र राठौर सुरेंद्र जोशी , गोपाल सोलंकी, अनारसिंह, दिलीप गांधी ,मनीष शर्मा महेश अग्रवाल, तपन शर्मा, गौरव त्रिपाठी , योगेश कैथवास, करन कैथवास, अरुण चौरड़िया, योगेंद्र जोडोन , अभिषेक पटेल, अजय मालाकार, आदि मौजूद रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!