ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
आपकी ख़बरजावरारतलामराजनीति

विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय के अथक प्रयासों से अब एक ही छत के नीचे बच्चों और मरीजों को मिलेगा उपचार….

Publish Date: November 16, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम/जावरा सिविल हॉस्पिटल जावरा में नये नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई एवं पोषण पुनर्वास केंद्र तथा फिजियोथेरेपी यूनिट का शुभारंभ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय ने अनुविभागीय अधिकारी त्रिलोचन गौड़, पूर्व नपा अध्यक्ष  यूसुफ कड़पा, सांसद प्रतिनिधि  प्रदीप चौधरी, समाजसेवी  अनील धारीवाल, तहसीलदार  संदीप इवने, अस्पताल प्रभारी डा दीपक पालड़िया, सीबीएमओ डॉ शंकरलाल खराड़ी, डा अजय सिंह राठौर,डा घनश्याम पाटीदार एवम विभागीय अधिकारियों, कर्मचारीयो की उपस्थिति में किया,। इस अवसर पर डॉ राजेंद्र पाण्डेय ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे तरीके से संचालित करने की बात कही।लगभग 2 करोड़ रु की लागत से निर्मित इस सुविधा मिलने के कारण 20 बिस्तरिय पोषण पुनर्वास केंद्र में अति गंभीर बच्चों का ईलाज हो सकेगा तथा कुपोषण दूर होगा ।साथ ही नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई में 4 वॉर्मर मशीनों तथा 2 फ़ोटो थेरेपी मशीन पर कम वजन वाले बच्चों, जन्म के बाद नहीं रोने वाले बच्चों तथा समय से पूर्व जन्म लेने वाले बच्चों का इलाज बेहतर तरीके से हो सकेंगा।। फिजियोथेरेपी सेंटर में जोड़ जाम होने पर, पीठ दर्द होने पर, फ्रेक्चर तथा ऑपरेशन के बाद की सुविधा इस सेंटर के माध्यम से मरीजों को मिलेगी ।


इस अवसर पर डा विजय पाटीदार डा अरुण गुप्ता, डा अतुल मंडवारिया, डा दिनेश पाटीदार, शैलेन्द्र कुमार दवे,कैलाश पवार, गोपाल राठौर, टीना नांदेड़ा,हर्ष लता मेहरा, सोनाली पाटीदार, रुबीना खान,अंजू कुमावत, भारत सिंह बलवंत झाला उपस्थित थे ।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!