ब्रेकिंग
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी... श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक... रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ...लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे... अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला: हाथ में फ्रैक्चर, पंचनामा फाड़कर जेसीबी छुड़ाने का आरो... विरोध की आवाज़ : भारत में अधिकार कभी उपहार नहीं रहे...संघर्ष से हासिल हुए हैं !
मध्य प्रदेशरतलाम

निशुल्क पत्रकार योजना लागू की जाए…. मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का ज्ञापन….

निःशुल्क पत्रकार बीमा योजना लागू करने के साथ ही प्रीमियम राशि कम करने एवं आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया....

Publish Date: September 13, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम/मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के आहवान पर अधिमान्य तथा गैर अधिमान्य पत्रकारों के लिये मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागू स्वास्थ बीमा और दुर्घटना बीमा योजना वर्ष 2024-25 के लिये बढ़ाई गई प्रीमियम राशि को शून्य करने, आवेदन तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाने तथा 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क पत्रकार बीमा योजना को लागू किये जाने की मांग को लेकर यहाँ भी मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर राजेश बाथम को आज ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग ने पत्रकार कल्याण का बीमा कराने का विज्ञापन जारी किया है उसमें इस बार अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकारों के सभी आयु वर्ग के 2 लाख और 5 लाख रुपये के बीमा की प्रीमियम राशि काफी बढ़ा दी है, हमारे कई साथी यह प्रीमियम राशि जमा नहीं कर सकते। अतएव प्रीमियम की गई वृद्धि को वापिस लिया जाये। साथ ही ज्ञापन में यह भी मांग की है कि मध्यप्रदेश में भी उत्तरप्रदेश की भाजपा शासित योगी सरकार की तर्ज पर 5 लाख रुपये तक की पत्रकार स्वास्थ बीमा योजना निःशुल्क लागू किये जाने की घोषणा करें।

उक्त मांग का 3 दिन में निराकरण किया जाये, ऐसा नहीं होता है तो मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ राज्य शासन की इस बीमा योजना को अस्वीकार करने के लिये बाध्य होगा। साथ ही यह भी आग्रह है कि आवेदन की तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई जाये।

यह ज्ञापन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी, प्रांतीय उपाध्यक्ष ऋषिकुमार शर्मा की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष भेरुलाल टांक, महामंत्री दिनेश दवे द्वारा दिया गया। इस मौके पर कई पत्रकार सदस्यों के साथ ही निलेश बाफना, हेमन्त भट्ट तथा राजेश पोरवाल आदि सदस्यगण उपस्थित थे।

 

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button