
Publish Date: September 6, 2024
(www.csnn24.com) रतलाम शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलीमा कुमावत ने बताया कि 5 सितंबर, गुरुवार को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें कोचिंग संस्थान के सभी विद्यार्थियों ने इंस्टिट्यूट के सभी शिक्षक गणों को मंगल तिलक लगाकर व माला पहनकर स्वागत, अभिनंदन किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया | इस उपलक्ष पर डॉ राकेश कुमावत ने बच्चों को शिक्षक की समाज में भूमिका से अवगत करवाया एवं बताया कि कैसे एक शिक्षक विद्यार्थी के जीवन में आने वाली हर समस्या को आसान तरीके से हल कर सकता है | संस्था के शिक्षकों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना | इस उपलक्ष पर विद्यार्थियों ने ढोल नगाड़ों के साथ केक कटवाए एवं गिफ्ट दिए |





