ब्रेकिंग
गणेश चतुर्थी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी गांव बनबनी की बेटी प्रेमलता ने रचा सफलता का इतिहास, GMC भोपाल में MBBS में लिया प्रवेश... ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद सीएम की घोषणा के 14 महीने बाद भी नहीं सुधरी नेहरू स्टेडियम की सू... रतलाम का 300 साल पुराना द्वारकाधीश मंदिर: रात में गर्भगृह से गायब हो जाते थे ‘नटखट कान्हा’, भोग नहीं... देशभर में मनेगी शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को कृष्ण जन्माष्टमी ! खाद के बोरे में 73.72 लाख की नकदी, नामली पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप.... रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा सफलता का महा-रिकॉर्ड: री - नीट 2026 काउंसलिंग में रतलाम के अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के 60 से अधिक छा... रतलाम पैराडाइज वैली हादसा: शिक्षक सहित तीन की मौत... स्कूल ट्रिप में सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर स... ओरिएंटेशन प्रोग्राम उत्कर्ष-2026 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर एवं जीवन निर्माण का मार्...
मध्यभारतरतलाम

सचिव श्रीमती उपाध्याय ने किया एक्सप्रेस वे का निरीक्षण

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का निरीक्षण

Publish Date: January 12, 2023

रतलाम सचिव सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती अल्का उपाध्याय द्वारा गुरुवार को परियोजना 8 लेन दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया गया।

सचिव श्रीमती उपाध्याय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना कार्यान्वयन इकाई कार्यालय में बैठक आयोजित कर एक्सप्रेस वे के कार्यों का विस्तृत विवरण प्राप्त किया एवं रतलाम जिले में निर्मित दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे के पैकेज क्रमांक 2122 एवं झाबुआ जिले मे निर्माणाधीन पैकेज 23 एवं 24 का निरीक्षण किया। श्रीमती उपाध्याय ने पैकेज 21 में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए साइड अमेनिटी का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी श्री एस.के. सिंहपरियोजना निदेशक श्री रविन्द्र गुप्ताउप महाप्रबंधक (तकनीकी) श्री संदीप पाटीदारमेसर्स आर. इंफ्राप्रोजेक्ट्समेसर्स लार्सन एवं टूब्रो के उच्चाधिकारीएसडीएम श्री हिमांशु प्रजापतिएसडीएम सैलाना श्री मनीष जैनएसडीएम रतलाम ग्रामीण सुश्री कृतिका भीमावद् के साथ विभिन्न स्थल पर पौधारोपण किया एवं परियोजना के कार्यों की सराहना करते हुए परियोजना से जुडे लोगों के अथक परिश्रम की भी सराहना की।

श्रीमती उपाध्याय ने बताया कि कोविड-19 महामारी से प्रभावित होने के बावजूद परियोजना को पटरी पर लाने के लिए जो प्रयास किए गए वह सराहनीय हैं। उन्हीं प्रयासों के चलते परियोजना आज अपने अंतिम चरण में है।।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button