ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
जनसम्पर्कमध्य प्रदेशरतलामसांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर

रतलाम जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…..

मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने ध्वजारोहण किया....स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री बाथम ने स्कूली बच्चों के साथ विशेष मध्यान भोजन किया....उपमहानिरीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण...

Publish Date: August 15, 2024

(www.csnn24.com)रतलाम संपूर्ण देश के साथ रतलाम जिले में भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे जिले में तिरंगा झंडा फहराया गया। मुख्य समारोह रतलाम में स्थानीय पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित हुआ। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर  राजेश बाथम ने ध्वजारोहण कियापरेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी आयोजित की गई। स्कूलों में बच्चों को विशेष मध्यान भोजन दिया गया। नागरिकों द्वारा उत्साह के साथ तिरंगा झंडा फहराते हुए राष्ट्रगान हुआकार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानीमहापौर  प्रहलाद पटेल प्रदीप उपाध्यायपुलिस उप महा निरीक्षक  मनोज कुमार सिंहसीईओ जिला पंचायत  श्रृंगार श्रीवास्तवअपर कलेक्टर  आर एस मंडलोईडॉ शालिनी श्रीवास्तवएसडीएम  अनिल भानानागरिक स्कूली बच्चे आदि उपस्थित थे।

मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर  राजेश बाथम ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान हुआ, पुलिस बल, विशेष सुरक्षा बल एसएएफ, होमगार्ड, एनसीसी स्काउट, शौर्य दल द्वारा परेड आयोजित की गई। आकर्षक मार्च पास्ट हुआ, मुख्य अतिथि कलेक्टर  बाथम ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा उनके साथ थे। मुख्य अतिथि में परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया परेड का नेतृत्व सूबेदार मोनिका सिंह चौहान ने किया, सेकंड कमांडर सूबेदार कैलाश बघेल थे। इस अवसर पर हर्ष फायर हुआ, हर्ष और समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारे उड़ाए गए, मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री बाथम ने कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया। स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार गुरु तेग बहादुर स्कूल को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार सीएम राइस स्कूल तथा तृतीय पुरस्कार जेथ पब्लिक स्कूल की प्रस्तुति को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार श्री साई इंटरनेशनल स्कूल की प्रस्तुति को मिला।

परेड के लिए प्रथम पुरस्कार विशेष सुरक्षा बल को दिया गया, द्वितीय पुरस्कार होमगार्ड तथा तृतीय पुरस्कार महिला प्लाटून को दिया गया, सांत्वना पुरस्कार पुलिस बैंड को मिला।

कार्यक्रम के अंत में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व उप संचालक अभियोजन श्री कैलाश व्यास तथा डॉ पूर्णिमा शर्मा द्वारा किया गया।

 

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री बाथम ने स्कूली बच्चों के साथ विशेष मध्यान भोजन किया

रतलाम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में शासन के निर्देशानुसार शासकीय स्कूलों में बच्चों को विशेष मध्यान भोजन दिया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर  राजेश बाथम ने जिले के ग्राम सेजावता हाई स्कूल में बच्चों के साथ मध्यान भोजन किया। पुलिस अधीक्षक  राहुल लोढ़ा, सीईओ जिला पंचायत  शृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर  आरएस मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राकेश खाखा, सीएसपी  अभिनव बारंगे, एसडीएम  अनिल भाना, एपीसी  राजेश झा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य  सत्यनारायण पाटीदार, जनपद सदस्य श्रीमती मंगला कुंवर देवड़ा, ग्राम सरपंच  गोपाल डाबी, उप सरपंच  गणेश मालवीय,  शंकर लाल मालवीय, जिला शिक्षा अधिकारी  केसी शर्मा, बीआरसी श्री नागर, शिक्षा विभाग के  जितेंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।

उपमहानिरीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रतलाम में उप महानिरीक्षक कार्यालय में पुलिस उप महानिरीक्षक  मनोज कुमार सिंह ने किया। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक  राहुल लोढ़ा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राकेश खाखा, सीएसपी  अभिनव वारंगे, थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!