ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
कानून एवं अपराधखबरों की खबरमध्यभारतरतलाम

प्रिंट रेट से अधिक दाम में ग्राहकों को बेची जा रही शराब…

प्रिंट रेट से अधिक दाम पर बिक रही शराब, ग्राहकों की जेब पर डाका... शराब ठेकेदारों को आबकारी विभाग का संरक्षण...शराब ठेकेदार का रसूख ऐसा की मनमाने भाव में बिक रही है शराब...

Publish Date: April 18, 2024

(www.csnn24.com) अरविंद चौकसे देवास। 1 अप्रैल 2024 से देवास जिले में देशी-विदेशी शराब के नए ठेके नीलाम हुए है। शराब के नए ठेके हुए मात्र एक सप्ताह बीता है और शहर के शराब ठेकेदारों ने मनमानी शुरु कर दी है और देशी-विदेशी शराब निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खुलेआम बेची जा रही है। यह सबकुछ आबकारी विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा है। शराब ठेकेदार जहां ग्राहकों के जेब पर डाका डालकर बेहिसाब मुनाफा कमा रहे है। वहीं विभागीय अधिकारियों की भी जेब भर रहे है। शराब व्यापार से जुड़े सूत्रों की माने तो लाइसेंसी ठेकेदारों द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेची जा रही है और इस तरह प्रत्येक शराब की दुकान पर प्रतिदिन 50 हजार से अधिक की अतिरिक्त कमाई हो रही है। इस अतिरिक्त कमाई का हिस्सा विभागीय अधिकारियों तक भी पहुंच रहा है। शायद यही वजह है कि अधिकारियों ने इस गंभीर मामले में भी चुप्पी साध रखी है। नियम के अनुसार किसी भी वस्तु को एमआरपी से अधिक नहीं बेचा जा सकता है लेकिन यह नियम शराब की बोतलों पर लागू होता नजर नहीं आ रहा है। देशी शराब के 180 एमएल क्वार्टर पर एमआरपी 65 रुपए हैं जबकि शराब दुकानों पर यही क्वाटर 80 रुपए में बेची जा रही है। वही 375 एमएल हाफ पर एम आर पी 130 रुपए है और शराब दुकान पर 160 रुपए में बेची जा रही हैं। वही बीयर भी 20 से लेकर 30 रुपए अधिक में बेची जा रही है।शराब की बोतल पर एमएसपी और एमआरपी अंकित रहता है। जिसका साफ मतलब है कि शराब ठेकेदार एमएसपी और एमआरपी के बीच में शराब का विक्रय करेगा। लेकिन शराब ठेकेदार अपने रसूख के चलते खुलेआम एमआरपी से कई गुना अधिक रुपए शराब की बोतलों पर वसूल रहा है। इसको लेकर प्रशासन ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से परहेज करता नजर आ रहा है जबकि किसी भी वस्तु को एमआरपी से अधिक बेचना कानूनन अपराध है। ठेकेदार सीधे तौर पर लोगों की जेब पर डाका डाल रहा है। इसको लेकर प्रशासन शराब ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं उठा पा रहा है। वहीं शहर की शराब की दुकानों के बाहर ही मदिरा प्रेमी बैठकर शराब का सेवन करते हुए नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर अघोषित अहाता शराब ठेकेदार द्वारा संचालित किया जा रहा है। इधर इस मामले में जब आबकारी अधिकारी मीनाक्षी दीक्षित से चर्चा की तो उनका यह कहना है कि जिले में 95 दुकान संचालित हो रही है और आबकारी में इतना स्टाफ नहीं है कि हर दुकानों पर जाकर देखा जा सके। आपने शिकायत की है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी। आबकर अधिकारी इस तरह अनजान बन रही थी जैसे कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

 

 

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button