ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
धार्मिकरतलाम

श्रीराम नवमी पर भक्तिमय भजन संध्या एवं 10,000 दीपों से होगी महाआरती…वाराणसी के पंडित करेंगे आरती…

महाआरती को लेकर समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित...

Publish Date: April 13, 2024
(www.csnb24.com)रतलाम श्रीराम नवमी पर्व पर महलवाड़ा के सामने देश के प्रसिद्ध गीतकार एवं संगीतकार द्वारा भक्तिमय भजन संध्या एवं 10,000 दीपों से होने वाली महाआरती के संबंध में श्रीराम जन्मोत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को पूर्णेश्वर महादेव मंदिर के पास श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज धर्मशाला में हुई। इसमें मुख्य रूप से समाज प्रमुख एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक को समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी एवं सदस्यों ने संबोधित किया।
समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि महाआरती में वाराणसी के आरती करने वाले पंडित उपस्थित रहकर प्रभु की भव्य आकर्षक आरती करेंगे। उनके साथ हजारों की संख्या में उपस्थित शहरवासियों को भी प्रभु की आरती का धर्म लाभ लेने का अवसर मिलेगा। महाआरती से पूर्व देश के ख्यात गीतकार एवं संगीतकार द्वारा भक्तिमय संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात महाआरती होगी। हजारों लोगों की संख्या से पूरा वातावरण धर्ममय हो जाएगा। महाआरती को लेकर शहर की सभी धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं में खासा उत्साह शुरू हो चुका है।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा सभी के समक्ष प्रस्तुत करते हुए आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष श्री काकानी ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद रतलाम में एक बार फिर ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसमें मंच, प्रसाद वितरण, दीपक थाली वितरण, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, बैठक व्यवस्था, संत व्यवस्था आदि प्रमुख सभी व्यवस्थाएं की जाएगी। इसके साथ आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सभी समाज, शहर के सभी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आमंत्रित करने की व्यवस्था भी बनाई जा रही है। बैठक के दौरान चुनरी यात्रा एवं हनुमान जन्मोत्सव पर भी सभी ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में समिति अध्यक्ष श्री काकानी के साथ सदस्य मोहनलाल भट्ट, मुन्नालाल शर्मा, राजेश कटारिया, संजय व्यास, निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, रामबाबू शर्मा, अनिल पोरवाल, राकेश नागर, मनोहर पडियार, महेश डोडियार, सुदीप पटेल के साथ समाजों से जुड़े सतीश राठौर, सतीश भारती, पंकज भाटी, अनिल पुरोहित, रवि पंवार, निलेश सोनी, विशाल जायसवाल, विनोद शर्मा, गौरव शर्मा, अंकुश श्रीवास्तव, कमलेश ग्वालियरी, सिद्धार्थ पांड्या, वैभव व्यास, कुलदीप माहेश्वरी, नंदकिशोर मीणा, विजय यादव, मदन सोनी, मुकेश व्यास, राकेश मेहता, छोटू सोनी, शुभम डागर, जनक नागल, नरेंद्र चौहान, आशीष सोनी, प्रभु सोलंकी, शंभु नायक, अनिल मईड़ा, राजेश बैरागी, कुलदीप त्रिवेदी, नयन व्यास, रमेश पांचाल, मुकेश बंजारा, प्रवीण उपाध्याय, विजय पाशा, सतीश त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह राठौड़, अशोक देवड़ा, अशोक सोनी, नरेश पाटीदार, बबलू नागर, कमल तिवारी, नरेंद्र श्रेष्ठ, विनोद शर्मा, मुकेश व्यास, विपिन सोनी, प्रदीप छाजेड़, राजेश माहेश्वरी, कमल तिवारी, निलेश सोनी, अंकुश श्रीवास्तव, महेश उपाध्याय, देवेंद्र राका, राधेश्याम कुमावत, संजय दलाल, गौरव पंवार, नंदकिशोर मीणा, विकास बोलकर, शुभम डागर, कपिल सोढ़ानी, राजेंद्र सुरोलिया, शुभम चौहान आदि उपस्थित रहे।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!