ब्रेकिंग
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी... श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक... रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ...लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे... अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला: हाथ में फ्रैक्चर, पंचनामा फाड़कर जेसीबी छुड़ाने का आरो... विरोध की आवाज़ : भारत में अधिकार कभी उपहार नहीं रहे...संघर्ष से हासिल हुए हैं !
देशमध्यभारतरतलामराजनीति

4 नवंबर को परिवर्तित यातायात व्यवस्था

बंजली हेलीपैड तथा जिले में नो फ्लाइंग जोन घोषित

Publish Date: November 4, 2023

(www.csnn24.com)| रतलाम | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रतलाम कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा एक आदेश जारी करके दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत धारा 144 के तहत सुरक्षा कारण से बंजली एयर स्ट्रिप स्थित हेलीपैड तथा रतलाम जिले में किसी भी प्रकार से UAV या ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित किया जाकर नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। आदेश के उल्लंघन पर भारतीय दंड संहिता तथा अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अभियोजन की कार्रवाई की जाएगी। आदेश प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावशील रहेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रतलाम कार्यक्रम 4 नवंबर के अवसर पर यातायात व्यवस्था नए सिरे से निर्धारित की गई है इस दौरान ग्राम बजलि हवाई पट्टी के आसपास मुख्य मार्ग पर नो व्हीकल जोन यातायात डायवर्शन तथा पार्किंग प्लान तैयार किया गया है |

परिवर्तित यातायात व्यवस्था के तहत मेडिकल कॉलेज बंजली तिराहे से लेकर हवाई पट्टी तक नो व्हीकल जोन रहेगा जिससे समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा नागरिकों से अपील है कि परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें जावरा ताल आलोट एवं नामली की ओर से कार्यक्रम स्थल पर आने वाले समस्त नागरिकों के लिए पार्किंग p13 तथा पी 14 में व्यवस्था की गई है जो की नामली से पंचेद पलसोड़ा होते हुए पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे |

रतलाम शहर से सैलाना तथा बांसवाड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन सालाखेड़ी जावरा अंडर ब्रिज प्रताप नगर पुलिया होकर फोरलेन मार्ग से होते हुए नामली पंछेद फाटा से ग्राम पंचायत ग्राम धामनोद होते हुए सैलाना बांसवाड़ा की ओर जाएंगे सैलाना बांसवाड़ा की ओर से रतलाम शहर की ओर आने वाले समस्त वाहन धामनोद से नामली पंछेद फंटा होते हुए फोरलेनमार्ग से जावरा अथवा सात रूंडा की ओर जा सकेंगे रावटी शिवगढ़ बाजना से आने वाले समस्त वाहनों की पार्किंग रमेश रेती गिट्टी प्लांट p2 एवं P3 में पार्किंग व्यवस्था की गई है |

उज्जैन इंदौर धार झाबुआ की ओर से कार्यक्रम स्थल के लिए आने वाली बसों का रतलाम से सालाखेड़ी चौकी होते हुए सेजावता फांटा से बजलि फंटा की ओर एस एफ लाइन के पीछे पार्किंग p5 सियाराम जिनिंग मिल पार्किंग p6 एवं मां आशापुरा होटल के पीछे p08 में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है | सेजावटा तथा रतलाम से कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों की पार्किंग p4 p7 p9 तथा पी 11 में वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है सैलाना तरफ से कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों की पार्किंग टी 12 तथा पी 14 में वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है vip तथा पुलिस प्रशासन के वाहनों की पार्किंग p1 में रहेगी |

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button