ब्रेकिंग
जावरा में आज अनंत चतुर्दशी, सामूहिक गणेश विसर्जन पर सबकी नजर... रतलाम में कांग्रेस नेता के मकान पर जुए की महफिल, 9 गिरफ्तार.... लॉ कॉलेज में बाहरी तत्वों के द्वारा प्रवेश करने का मामला... पुलिस कप्तान ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी ... रतलाम में इंसानियत हुई शर्मसार: बेजुबान कुत्ते पर बेरहमी से हमला, दोनों आंखों में गंभीर चोट; आरोपी प... तेजा दशमी जुलूस में हंगामा: पुलिसकर्मी को मारा चांटा, थाने पहुंचकर माफी लिखी और छोड़ दिया.... गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचते रहे पिता, बेटी ने हासिल की Gmc रतलाम में MBBS सीट... रतलाम रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार... कपल गरबा नहीं, 11 दिन के गणेश उत्सव का पारंपरिक गरबा था ; रतलाम लॉ कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों... अकाल में रोजगार देने के लिए बनवाया था मंदिर, आज 24 फीट ऊंचे गणेश के दरबार में पूरी होती हैं मन्नतें.... गणेश चतुर्थी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी
आलोटरतलामरतलाम ग्रामीणराजनीति

आलोट में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि मालवीय ने भव्य रैली के साथ दाखिल किया नामांकन

देवास स्टेट के महाराज और प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार हुए शामिल

Publish Date: October 30, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम।  जिले के आलोट मुख्यालय पर सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी चिंतामणि मालवीय ने भव्य रैली के साथ नामांकन दाखिल किया|  नामांकन रैली आलोट नगर के बड़ोद नाके से प्रारंभ हुई|  इसमें ढोल धमाकों के साथ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शामिल हुए|  नामांकन रैली नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई विक्रम क्लब मैदान में पहुंची, नामांकन रैली का जगह-जगह राजनीतिक संगठनों ने मंच लगाकर फूल वर्षा कर स्वागत किया|

 

रैली में भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर चिंतामणि मालवीय सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच चल रहे थे| नामांकन रैली में गुजरात से आए जिला प्रवास प्रभारी विधायक केयूर भाई रोकड़िया, प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, देवास स्टेट के महाराज विक्रम राव पवार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कान सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओपेंद्रसिंह यादव, जिला मंत्री बंटी पितलिया, विधानसभा प्रभारी नंदन राज जैन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार,मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, ताल मंडल अध्यक्ष विशाल काला, जोगणिया माता मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार, खारवाकला मंडल अध्यक्ष श्रवण डांगी, बडावदा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह दादू बना आदि  मौजूद रहे|

नामांकन रैली में शामिल हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार ने कहा यह चुनाव हजारों मतो से जीत रहे हैं| महिलाओं को सम्मान देने का जो कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है, वह किसी ने नहीं किया | डेढ़ साल की कांग्रेस सरकार ने सारी योजनाएं बंद कर दी थी| हमें हर हाल में भाजपा को जिताना है, क्योंकि कांग्रेस आई तो सारी योजनाएं बंद कर देगी| विक्रम राव पवार महाराज ने कहा इस विशाल जन समुदाय को देखकर लगता है कि हम हजारों मतों से जीत हासिल करेंगे और एक बार फिर मध्य प्रदेश में भाजपा की  सरकार बनने जा रही हैं|

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button