ब्रेकिंग
रतलाम में अब बदली तस्वीर: जुलवानिया ABC सेंटर में चल रहा व्यवस्थित नसबंदी और वैक्सीनेशन का काम बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले...
टेक्नोलॉजीविज्ञान एवं टेक्नोलॉजीविदेश
Trending

तकनीक से बना दी ‘सुपर गाय’, एक साल में देगी 18 टन दूध, जानिए कहां और कैसे बनाई

चीन में बन रही है सुपर गाय

Publish Date: February 10, 2023

(www.csnn24.com)चीन के वैज्ञानिकों ने उन्नत तकनीक विकसित की है, जिससे देश में दूध की कमी ही नहीं होगी। वैज्ञानिकों ने तीन ‘सुपर काऊ‘ का एक ऐसा क्लोन बनाया है जो असामान्य रूप से काफी अधिक मात्रा में दूध देगी। चीन ने डेयरी उद्योग के लिए आयातित नस्लों पर निर्भरता कम करने के लिए और दूध का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए यह क्लोन तैयार किया है।

क्लोन से तीन बछड़ों का जन्म 23 जनवरी को लूनर न्यू ईयर से पहले निंग्ज़िया क्षेत्र में हुआ 
सरकारी समाचार पत्र निंग्ज़िया डेली की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल एंड फॉरेस्ट्री साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए क्लोन से तीन बछड़ों का जन्म 23 जनवरी को लूनर न्यू ईयर से पहले निंग्ज़िया क्षेत्र में हुआ है। दूध उत्पादन की दुनिया में इस कदम को क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है।

क्लोन से विकसित गाय भविष्य में बहुत अधिक दूध देगी
चीनी वैज्ञानिकों ने सुपर काऊ का क्लोन तैयार किया है। इस क्लोन से जो विकसित होकर गाय बनेगी। वह भविष्य में बहुत अधिक दूध देगी। चीनी मीडिया के अनुसार, 23 जनवरी को लूनर न्यू ईयर से पहले निजियांग क्षेत्र में कलोन से तैयार हुए बछड़ों का जन्म हुआ है। अब वैज्ञानिक इन बछड़ों की देखभाल में लगे हुए है। पैदा हुए पहले बछड़े का वजन 120 पाउंड था और यह 2 फीट 6 इंच लंबा था। बछड़ों का रंग, आकार और त्वचा गाय के सामान ही है।

एक साल में 18 टन दूध देगी
वैज्ञानिकों ने बताया कि बछड़ा मां बनने पर एक साल में 18 टन दूध देगी। साल भर की बात करें तो एक सुपर गाय जीवनकाल में 100 टन दूध देगी। इस हिसाब से देखें तो जीवनभर में गाय एक लाख लीटर दूध देगी। इतना अधिक दूध उत्पादन होने से पशुपालकों की इनकम भी बढ़ जाएगी।

क्लोन के लिए अच्छे दूध उत्पादन करने वाली गायों की मदद ली, 120 क्लोन भ्रूण तैयार किए 
चीनी मीडिया के अनुसार, वैज्ञानिकों ने क्लोन विकसित करने के लिए अच्छे दूध उत्पादन करने वाली गायों की मदद ली। उनके कानों की कोशिकाओं से 120 भ्रूण तैयार किए गए। गायों में सेरोगेसी कर उनसे बछड़ों का जन्म कराया गया। चीनी ने दूध उत्पादन के क्षेत्र में इसे बड़ी सफलता बताया है।

दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया 
चीन देश में सबसे बड़ी आबादी वाला देश हैं। यहां दूध की खपत भी बेहत अधिक है। विशेषज्ञों का कहना है कि कहा कि चीन में 10,000 गायों में से केवल पांच ही अपने जीवनकाल में 100 टन दूध का उत्पादन कर सकती हैं। लेकिन एक समय के बाद गायों का प्रजनन बंद हो जाता है। ऐसा होने पर पशुपालकों के सामने आमदनी का संकट छाता है। वहीं दूध उत्पादन की खपत कम होती है। दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए चीन ने यह कदम उठाया है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन में फिलहाल 66 लाख गायें हैं, जिनमें से 70 फीसदी गायें विदेशों से आयात की गई हैं। अगर चीन एक हजार सुपर गायें तैयार कर लेता है तो वो हर साल 1800 टन दूध का उत्पादन बढ़ा सकेगा।

दुनिया का पहला क्लोन आर्कटिक भेड़िया बनाया था संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई देशों में, किसान जीन पूल में उच्च दूध उत्पादन या रोग प्रतिरोध जैसे वांछनीय लक्षणों को जोड़ने के लिए पारंपरिक जानवरों के साथ क्लोन पैदा करते हैं। चीन ने हाल के वर्षों में पशु क्लोनिंग में महत्वपूर्ण प्रगति की है। पिछले साल, एक चीनी पशु क्लोनिंग कंपनी ने दुनिया का पहला क्लोन आर्कटिक भेड़िया बनाया था। 2017 में, चीनी वैज्ञानिकों ने कहा कि उन्होंने गोजातीय तपेदिक के प्रतिरोध में वृद्धि के साथ क्लोन मवेशियों का उत्पादन किया, जो कई देशों में मवेशियों के लिए जोखिम है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!