ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
रतलाम

मथुरालाल डामर के जनसंपर्क मे उमड़ रहा जन सैलाब, गावों मे हो रहा भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के रतलाम ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर जनसंपर्क तेज कर मतदाताओं का आशीर्वाद ले रहे

Publish Date: November 2, 2023

(www.csnn24.com) | रतलाम | विधानसभा  चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी के रतलाम ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर जनसंपर्क तेज कर मतदाताओं का आशीर्वाद ले रहे है | वे भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो को बता कर सरकार की विभिन्न उपलब्धियों से रूबरू करा रहे है। बुधवार को धराड मे चुनाव  कार्यालय का शुभारंभ मथुरालाल डामर ने पार्टी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ के साथ  किया। साथ ही धराड में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए जवान राजपाल सिंह सोनगरा को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।

बुधवार को जन संपर्क यात्रा सिनोद, लपटिया, संदला, बेरछा, कोटडी, ढीकवा, बदनारा, भीलखेड़ी, चौराना, कचनारा होते हुए बिलपांक पहुंची। मथुरालाल डामर ने वहां विरुपक्ष महादेव की पूजा अर्चना की। जनसम्पर्क मे मथुरालाल डामर का सभी गावों मे मतदाताओं व बीजेपी कार्यक्रमकर्ताओ द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। मतदाता अपने घर मे ले जा कर तिलक लगा कर साफा  बांध कर व पुष्पनाला पहना कर अपना आशीर्वाद दे रहे है।

बेरछा के घनश्याम जाट द्वारा मथुरालाल डामर को गदा भेट कर सम्मानित किया गया। झुझारूसिंह जोधा, विवेकानंद चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जेन, युवा मोर्चा मंत्री संजय जाट, पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश मालवीय, रविंद्र पाटीदार, गौरव मुणत सहित बड़ी संख्या मे बीजेपी कार्यकर्ताओ द्वारा मतदाताओं के बीच जा कर मथुरालाल डामर के लिए अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

गुरूवार को जन संपर्क यात्रा चंद्रशेखर आजाद मण्डल के सातवडलिया, तुमड़ीपाडा, गोपालपुर, जामथुन, पलसोडा, ताज़पुरिया, फतेहगढ़, ईसरथुनी, नंदलई, बंजली, मठरुंडा, नेपाल बिडपाडा होते हुए डेलनपुर मे जनसम्पर्क यात्रा पहुंचेगी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button