ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलामराजनीति

भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ रतलाम के विकास के कार्यों को मैं अकेला नहीं, पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता बोलेंगे -चेतन्य काश्यप…

ऐसा चुनाव लड़ना है कि विरोधी की फिर जब्त हो जमानत - जी.एस. डामोर...चेतन्य काश्यप के साथ काम करता है अदृश्य आशीर्वाद - प्रदीप पाण्डेय कार्यकर्ताओं ने लिया ऐतिहासिक जीत का संकल्प...

Publish Date: October 24, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम भारतीय जनता पार्टी के रतलाम शहर विधानसभा चुनाव कार्यालय के शुभारंभ समारोह ने कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव के लिए नया जोश भर दिया है। सांसद गुमानसिंह डामोर, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल एवं निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा की उपस्थिति में विधायक एवं भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने फीता काटकर दीप प्रज्जवलित किया, फिर समारोह में कहा कि मैं भाषण देने वाला व्यक्ति नहीं हूँ अपितु काम करने वाला व्यक्ति हूँ। विधायक के रूप में 10 सालों में जो काम किए है, वे मैं अकेला नहीं, अपितु पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता बोलेंगे। समारोह से पहले विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया।


चुनाव कार्यालय शुभारंभ में बड़ी संख्या में पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला, मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इन्हें संबोधित करते हुए विधानसभा प्रत्याशी श्री काश्यप ने कहा कि चुनाव में भाजपा की जीत का लक्ष्य 56 हज़ार का रखा है, लेकिन कार्यकर्ता एक लाख से अधिक की जीत का विश्वास जता रहे है। दृष्टि बड़ी हो, सोच भी बड़ी हो, तो बड़े संकल्प लेकर कार्य करना चाहिए। उन्हें विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं मेहनत से भाजपा इस चुनाव में नया इतिहास लिखेगी। जिले की पांचो सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।
सांसद श्री डामोर ने कहा कि लोकसभा से पहले हो रहे विधानसभा के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। इनसे मध्यप्रदेश ही नहीं अपितु देश के लिए भी दिशा तय होगी। प्रदेश की जीत से राज्यसभा में भी भाजपा को मजबूती मिलेगी। जिले की पांचों सीटों पर जीत का विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वचनपत्र झूठ का पुलिंदा है। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता जो मेहनत कर रहे है, उससे कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो जाएगा। रतलाम को महानगर बनाने के प्रयास जारी है।

कार्यकर्ताओं को सजगता से देखना होगा कि मतदाता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आए। चुनाव ऐसा लड़ना है कि विरोधी की फिर से जमानत जब्त हो जाए।
जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री काश्यप एवं उपस्थित अतिथियों को विजय तिलक लगाया और कहा कि रतलाम के भाजपा प्रत्याशी राजनीतिक से अधिक सामाजिक कार्यकर्ता है। समाज के लिए जब भी कोई कार्य करता है, तो उसके साथ अदृश्य आशीर्वाद काम करता है। दिलों पर राज करने के लिए सेवा से बड़ा कोई नाम नहीं है और चेतन्य काश्यप सेवा के कार्य कर लगातार सबके दिलों पर राज कर रहे है। श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प भी दिलाया।


जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विरोधी प्रत्याशी झूठ बोलने में माहिर है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से उसकी फिर जमानत जब्त हो जाएगी। शहर में विधायक चेतन्य काश्यप ने विकास के जो चौतरफा कार्य किए है, उन्हें घर-घर संपर्क कर पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे। जिले की पांचों सीटें जीतकर भाजपा प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी। आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने कहा कि कांग्रेस के पास न नीति है, न नियत है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री काश्यप एक लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करे। महापौर प्रहलाद पटेल ने भी विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि शहर में सिर्फ काम बोलता है और वह विधायक काश्यप ने ही किया है।
आरंभ में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर 10 सालों के दौरान शहर में हुए विकास कार्यों पर केन्द्रित शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा 10 साल में किए गए विकास कार्यों के साथ सेवा, आध्यात्म और खेल, शिक्षा के कार्यों पर प्रकाश डाला गया। कोरोना काल में मेडिकल कॉलेज के माध्यम से मानवता की सेवा, मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क से औद्योगिक विकास, झुग्गी मुक्त रतलाम, अवैध एवं अविकसित कॉलोनी के नियमितिकरण, हर घर नल, हर दिन जल, गोल्ड कॉम्प्लेक्स, ट्रांसपोर्ट नगर, कुपोषण मुक्त रतलाम, ऑडिटोरियम, अमृत सागर तालाब, सुगम सड़कों के निर्माण के साथ ऐतिहासिक धरोहर महलवाड़ा आदि के कार्यों की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार कार्यालय प्रभारी महेन्द्र नाहर ने माना।

पार्षद उमा डोई सहित कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
चुनाव कार्यालय शुभारंभ समारोह में वार्ड न. 26 की पार्षद उमा डोई, रामचंद्र डोई, आशुतोष चौहान, कैलाश सोनी ‘भईड़ा’ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। सभी नेताओं का विधानसभा प्रत्याशी श्री काश्यप, सांसद श्री डामोर, जिला प्रभारी श्री पाण्डेय ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर भाजपा की सदस्यता प्रदान की। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद सभी ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का संकल्प दोहराया।

पार्षद उमा डोई सहित कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
चुनाव कार्यालय शुभारंभ समारोह में वार्ड न. 26 की पार्षद उमा डोई, रामचंद्र डोई, आशुतोष चौहान, कैलाश सोनी ‘भईड़ा’ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। सभी नेताओं का विधानसभा प्रत्याशी श्री काश्यप, सांसद श्री डामोर, जिला प्रभारी श्री पाण्डेय ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर भाजपा की सदस्यता प्रदान की। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद सभी ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का संकल्प दोहराया।

पार्षद उमा डोई सहित कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
चुनाव कार्यालय शुभारंभ समारोह में वार्ड न. 26 की पार्षद उमा डोई, रामचंद्र डोई, आशुतोष चौहान, कैलाश सोनी ‘भईड़ा’ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। सभी नेताओं का विधानसभा प्रत्याशी श्री काश्यप, सांसद श्री डामोर, जिला प्रभारी श्री पाण्डेय ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर भाजपा की सदस्यता प्रदान की। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद सभी ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का संकल्प दोहराया।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!