ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
धार्मिक

गणेश चतुर्थी 2023, गणेश चतुर्थी से 10 दिन तक बप्पा को लगाएं ये भोग

गणपति हर लेंगे सारे कष्ट, जाने क्या उनको पसन्द

Publish Date: September 16, 2023

www.csnn24.com| गणेश उत्सव 19 सितंबर 2023 से 28 सितंबर 2023 को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा | ऐसे में इन 10 दिनों में गणपति जी की सुबह शाम आरती करें | दोनों समय नए-नए पकवान का भोग लगाएं | इससे वह जल्दी प्रसन्न होंगे |

  • पहले दिन गणपति को मोदक का प्रसाद चढ़ाएं |मोदक गणपति का प्रिय पकवान है| माता पार्वती गणेश जी के लिए रोजाना मोदक बनाती थीं | मान्यता है इससे बिगड़े काम बन जाते हैं|
  • दूसरे दिन गणपति को बेसन के लड्‌डू का प्रसाद चढ़ाएं |
  • तीसरे दिन गौरी पुत्र गणेश को मोतीचूर के लड्‌डू का प्रसाद अर्पित करें | इससे प्रेम संबंधों में मिठास आती है| अच्छा जीवनसाथी मिलता है |
  • विवाह में अड़चने आ रही हैं तो चौथे दिन गणपति को मालपुए का भोग लगा सकते हैं| मान्यता है गणपति के आशीर्वाद से जल्द घर में शहनाईयां बजती हैं|
  • पांचवें दिन गजानन जी को सूजी के हलवे का भोग लगाएं | कहते हैं इससे शत्रु शांत होते हैं |
  • छठे दिन गणेश जी को मावा मिठाई का भोग लगाएं |
  • 7वें दिन बप्पा की पूजा में नारियल जरुर रखें | श्रीफल को गणपति का प्रतीक भी माना जाता है| मान्यता है इससे घर में कभी नकारात्मक शक्तियां नहीं आती |
  • ग्रहों की अशुभता से तरक्की रुक गई है तो आठवें दिन गणेश को पंचमेवा चढ़ाएं| इससे हर बाधाएं दूर होती है |
  • नौवें दिन बप्पा की पूजा में मखाने की खीर का भोग लगाना चाहिए| इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और घर में अन्न-धन की कभी कमी नहीं होती| गणेश जी मां लक्ष्मी के दत्तक पुत्र हैं|
  • आखिरी दिन अनंत चतुर्दशी पर गणपति जी की सुबह पूजा करें | विसर्जन से पहले उन्हें केले का प्रसाद चढ़ाएं | इसके बाद ये भोग सभी लोगों में बांट दें | मान्यता है इससे बप्पा सारे कष्ट हर लेते हैं |

    जानिए, भगवान गणेश को कौन से फूल प्रिय हैं और कौन से अप्रिय ?

     

    लाल रंग का गुडहल का फूल गणपति को अति प्रिय है | गौरी पुत्र गणेश की आराधना गुड़हल, चांदनी, चमेली या पारिजात के फूलों से करने पर बुद्धि और विद्या में बढ़ोत्तरी होती है | गणेश जी को पीले रंग के फूल भी विशेष रूप से प्रिय हैं। इसलिए गणेश जी को गेंदे का फूल चढ़ाने से सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख और सौभाग्य आता है।लाल कनेर का फूल चढ़ाने से गणेश जी शीघ्र प्रसन्न होते है |

    पद्म पुराण में वर्णन है कि ‘न तुलस्या गणाधिपम्‌’ अर्थात गणेश जी को तुलसी नहीं अर्पित करनी चाहिए। इसे पीछे एक पौराणकि कथा है कि एक बार तुलसी जी ने गजमुख और लम्बोदर कह कर भगवान गणेश से विवाह करने से इंकार कर दिया था। क्रोधित हो कर गणेश जी ने तुलसी जी को श्राप दे दिया था तब से गणेश पूजन में तुलसी चढ़ान निषेध है।

     

     

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!