ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
धार्मिकरतलामसांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर

शिव भजनों व देशभक्ति के तरानों से गूंजा काशी विश्वनाथ महादेव परिसर…

पुण्य का काम कर रहा राठौड़ परिवार- सुश्री महिमा व्यास दीदी... छठे सावन सोमवार को 2 हजार श्रद्धालू महाकाल तीर्थ की यात्रा पर हुए रवाना...

Publish Date: August 14, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम। हाथों में तिरंगा, देश भक्ति के तरानों के बीच बाबा महाकाल के भजनों के साथ श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालू भगवान भोलेनाथ की भक्ति में झूम उठे। भगवान भोलेनाथ के साथ भारतमाता के दर्शन व जयकारों से पूरा माहौल देशभक्ति एवं शिवभक्ति में तल्लीन हो गया। अवसर था रतलाम जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा सावन के छठे सोमवार को निकाली गई रतलाम से उज्जैन महाकाल तीर्थ यात्रा का। कथा वाचक सुश्री महिमा जी व्यास दीदी ने 108 पवित्र स्थानों के जल की पूजा कर ध्वजा लहराते हुए यात्रा प्रारंभ कराई।


यात्रा के पूर्व सुश्री महिमा जी व्यास दीदी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सावन एवं अधिक मास में राठौड़ परिवार द्वारा आप सभी को महाकाल तीर्थ की यात्रा कराने का पुण्य काम कर रहा है। पैसा तो सभी के पास होता है। लेकिन हर कोई खर्च नहीं करता। पुण्य की कमाई सबसे बड़ी कमाई है और राठौड़ परिवार के मुखिया प्रकाश प्रभु राठौड़ आप सबको यात्रा कराकर पुण्य की कमाई कर रहे है। ऐसे व्यक्ति को वंश का भागीरथी कहा जाता है जो सनातन धर्म की ध्वजा लहरा रहे हैं। ऐसे व्यक्ति प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार वंश, माता-पिता व कुल देवता के आशीर्वाद से आप सभी को बाबा महाकाल के धाम ले जा रहे हैं। प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार रतलाम के भागीरथ है जो कि बड़ा पुण्य एवं धर्म का काम कर रहे हैं। सुश्री महिमा जी व्यास दीदी का स्वागत राठौड़ परिवार के प्रकाश प्रभु राठौड़, नानालाल राठौड़, अखिल भारतीय रामायण मेला संयोजक राजेश दवे, अशोक पंड्या, अरुण राव, अमरसिंह शेखावत, राजेंद्रसिंह गोयल, बसंत पंड्या, पार्षद मनीषा विजयसिंह चौहान आदि ने किया। राष्ट्रगान कर 108 पवित्र स्थानों के जल एवं बस की पूजा कर ध्वजा लहराते हुए 2 हजार श्रद्धालुओं को लेकर यात्रा प्रारंभ हुई। नन्हीं बालिका भारतमाता का रूप धारण कर विशेष रूप से शामिल हुई। भगवान भोलेनाथ की विशालकाय प्रतिमा के साथ वाहन पर तिरंगे लहरा रहे थे तो भारतमाता का रूप धारण कर नन्हीं बालिका भी वाहन पर सवार थी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। प्रत्येक बसों पर तिरंगा लहरा रहा था तो बस के अंदर सवार श्रद्धालु हाथों में तिरंगा लेकर बाहर की तरफ लहराते हुए भारतमाता की जय और बाबा महाकाल के जयकारे लगा रहे थे। यात्रा बसों एवं चार पहिया वाहन से काशी विश्वनाथ मंदिर सिविक सेंटर से-प्रारंभ होकर, शास्त्री नगर, पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टैंड, राम मंदिर, कस्तुरबा नगर, आशाराम बापू नगर, शुभम श्री, डोंगरे नगर, सागोद रोड, बाजना बस स्टैंड, लक्कड़पीठा, चांदनी चौक, गणेश मांगलिक भवन रामगढ़, रविदास चौराहा, फूलमंडी, ऊंकाला रोड, इटावा रोड चौराहा, सालाखेड़ी नगर सीमा से होते हुए उज्जैन की ओर प्रस्थान किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!