ब्रेकिंग
NEET पेपर घोटाले के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा; कॉलेज गेट पर फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला.. श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12 वी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 100%... यह रुकावट नहीं, किस्मत का दूसरा मौका है....ASE ACADEMY.... NEET-UG विशेष: री-नीट के फैसले के बाद ‘अभ्यास’ का बड़ा संकल्प — विशेष ‘अभ्यास टेस्ट सीरीज’ से विद्या... बी.एड. (दो वर्षीय) नियमित पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश कार्यक्रम जारी। प्रथम चरण की अंतिम तिथि 14 मई 202... रतलाम में अब बदली तस्वीर: जुलवानिया ABC सेंटर में चल रहा व्यवस्थित नसबंदी और वैक्सीनेशन का काम बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन...
इंस्पिरेशनलपर्यावरणराजनीतिसैलाना

शहरी स्वच्छता संकल्प अभियान…सैलाना नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 को विजेता घोषित किया गया…

Publish Date: July 26, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम/सैलाना मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में प्रदेश की 298 नगर परिषद की रैकिंग में सैलाना नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 को विजेता घोषित किया गया है।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए शुक्ल ने कहा कि इस अभियान के तहत 12 मई से 30 मई 2023 के बीच निकाय स्तर पर स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे निकायों द्वारा अपने सर्वश्रेष्ठ वार्ड की प्रविष्ठियां राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भेजी थी जिसका राज्य स्तर पर परीक्षण करने के बाद वार्डो की रैकिंग के पश्चात प्रदेश की 298 नगर परिषद में सैलाना की एक मात्र परिषद ने 900 अंक प्राप्त करते हुए वार्ड 9 को स्वच्छ वार्ड के लिए विजेता घोषित किया गया।
शुक्ल ने बताया कि वैसे तो परिषद स्वच्छता के मामले में पूरे नगर पर ध्यान केंद्रित करती है लेकिन प्रतियोगिता में हमने वार्ड 9 को शामिल किया था जिसमे गार्डन पार्क,तालाब सौंदर्यीकरण, वेस्ट टू आर्ट,पत्थर भरकर गिटार बनाना शामिल किया।
शुक्ल ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वार्ड पार्षद व परिषद उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, स्वास्थ्य एव स्वच्छता सभापति श्रीमती मीरा राजेश पातिदार सीएमओ अनिल कुमार जोशी,स्वच्छता निरीक्षक सुरेंद्र सिंह चौहान के मार्ग दर्शन में सफाई मित्र जमादार महेश तंवर,हरिओम सिसोदिया, दीपक गोयर व उनकी टीम को जाता है साथ ही नागरिकों की सहभागिता हमारी इस उपलब्धि में शामिल है क्योंकि नागरिकों के सहयोग के बिना हम सफल नही हो सकते है।हमारा प्रयास यह होगा कि हम नगर को भी स्वच्छता अभियान में सभी के सहयोग से प्रदेश में अव्वल साबित करें।
अब शासन स्तर पर विजेता वार्ड के प्रभारी व सहभागियों को शीघ्र ही सम्मान पत्र के साथ पुरुस्कृत किया जाएगा।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!