
Publish Date: March 28, 2023
(www.csnn24.com)फर्जी है: ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को 20 साल लिए बैन कर दिया गया है’ दावे पर सरकार का स्पष्टीकरण l
केंद्र सरकार ने सोमवार को ‘इंडिया अपडेट’ नामक यूट्यूब चैनल के एक वीडियो में किए जा रहे उस दावे को ‘फर्जी’ बताया जिसमें कहा गया था कि ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को 20 साल के लिए बैन कर दिया गया है। गौरतलब है, चैनल ने दावा किया था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ईवीएम को बैन किया गया।





