ब्रेकिंग
रतलाम में कांग्रेस नेता के मकान पर जुए की महफिल, 9 गिरफ्तार.... लॉ कॉलेज में बाहरी तत्वों के द्वारा प्रवेश करने का मामला... पुलिस कप्तान ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी ... रतलाम में इंसानियत हुई शर्मसार: बेजुबान कुत्ते पर बेरहमी से हमला, दोनों आंखों में गंभीर चोट; आरोपी प... तेजा दशमी जुलूस में हंगामा: पुलिसकर्मी को मारा चांटा, थाने पहुंचकर माफी लिखी और छोड़ दिया.... गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचते रहे पिता, बेटी ने हासिल की Gmc रतलाम में MBBS सीट... रतलाम रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार... कपल गरबा नहीं, 11 दिन के गणेश उत्सव का पारंपरिक गरबा था ; रतलाम लॉ कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों... अकाल में रोजगार देने के लिए बनवाया था मंदिर, आज 24 फीट ऊंचे गणेश के दरबार में पूरी होती हैं मन्नतें.... गणेश चतुर्थी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी गांव बनबनी की बेटी प्रेमलता ने रचा सफलता का इतिहास, GMC भोपाल में MBBS में लिया प्रवेश...
कानून एवं अपराधरतलाम

रतलाम में कांग्रेस नेता के मकान पर जुए की महफिल, 9 गिरफ्तार….

पुलिस ने 68,900 रुपए और ताश के पत्ते किए जब्त, गिरफ्तार आरोपियों में नेता के दो बेटे भी शामिल....

Publish Date: September 24, 2026

(www

रतलाम। शहर में जुए के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के बीच स्टेशन रोड थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा बढ़ा दी है। सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने सनावदा रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी के एक मकान पर दबिश देकर कथित तौर पर जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 68 हजार 900 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। सूचना थी कि ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित एक मकान में कुछ लोग एकत्र होकर ताश के पत्तों के जरिए रुपयों की हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद सालाखेड़ी चौकी पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी 9 लोगों को हिरासत में ले लिया।

मकान कांग्रेस नेता आशीष डेनियल का बताया

पुलिस के मुताबिक, जिस मकान में यह कार्रवाई हुई, वह कांग्रेस नेता आशीष डेनियल उर्फ आशीष मईडा का है। आशीष डेनियल कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा वे कांग्रेस संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं।

इस मामले में खास बात यह है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 9 लोगों में आशीष डेनियल के दो बेटे बेटू मईडा और नंदू मईडा भी शामिल हैं। दोनों काटजू नगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

मौके से मिली नकदी और ताश के पत्ते

पुलिस ने मौके की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से कुल 68,900 रुपए नकद बरामद किए। इसके साथ ही जुए में इस्तेमाल किए जा रहे ताश के पत्ते भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बरामद सामग्री को कार्रवाई में शामिल करते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

एसपी अमित कुमार के मुताबिक, मामले में आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

कोर्ट में पेशी के दौरान कैमरों से बचते नजर आए आरोपी

पुलिस कार्रवाई के बाद बुधवार शाम सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय परिसर में मीडिया कैमरे मौजूद थे। कैमरे सामने आते ही कुछ आरोपी अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आए। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा रही।

कौन-कौन गिरफ्तार हुआ

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रितीक पिता रामचंद चावण, निवासी जवाहर नगर; बेटू मईडा पिता आशीष मईडा और नंदू मईडा पिता आशीष मईडा, दोनों निवासी काटजू नगर; पीयुष सिंह पिता दिलीप सिंह, निवासी अलकापुरी; अरुण जैन पिता हरदयाल जैन, निवासी कस्तूरबा नगर; पवन पिता रमेशचन्द्र, निवासी पारस नगर; आकाश पिता रमेश बोरासी, निवासी शिवनगर; यूसुफ मोहम्मद पिता नूर मोहम्मद, निवासी विनोबा नगर और जय पिता विजय वर्मा, निवासी कसेरा बाजार शामिल हैं।

आशीष डेनियल का पत्रकारों से विवाद- इसी दौरान कांग्रेस नेता आशीष डेनियल अपने पुत्रों के बचाव के लिए मौके पर पहुंचे जहां पर जब उनके पुत्रों को पुलिस वाहन में बैठाया जा रहा था उसे दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों पर अनर्गल टिप्पणी करी। इसके पश्चात पत्रकार एवं उनके बीच जमकर बहसबाज़ी हुई।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी देख रही है कि मकान में जुआ कब से चल रहा था और इस गतिविधि से जुड़े अन्य पहलुओं की क्या स्थिति है।

बाइट : एसपी अमित कुमार

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button