राजधानी एक्सप्रेस बनी द बर्निंग ट्रेन…. दो एसी कोच जलकर खाक…
त्रिवेंद्रम हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग...

(www.csnn24.com) रतलाम/ रतलाम जिले के आलोट एवं लुनिरिछा के बीच कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आज सुबह 5:15 बजे के लगभग त्रिवेंद्रम हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के b1 कोच में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तथा इसके समीप एक और कोच को अपनी चपेट में ले लिया। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स एवं स्थानीय ग्रामीणों तथा ट्रेन स्टाफ के द्वारा तत्काल दोनों कोच ट्रेन से अलग किए गए तथा यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतर गया। फिलहाल कोई जनहानि होने की सूचना नहीं है रतलाम से डीआरएम सहित रेस्क्यू दल रवाना किया गया है तथा मौके पर एम्बुलेंस एवं चिकित्सा स्टाफ की व्यवस्था भी की गई है।
कोटा रेल मंडल से भी बचाव राहत दल रवाना किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार कोच में 68 यात्री सवार थे। जैसे ही आग लगी लोको पायलट ने गार्ड को इसकी सूचना दी तथा इसके पश्चात पैसेंजर को सुरक्षित उतर गया। आलोट से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचाई गई तथा ग्रामीणों के द्वारा भी आग बुझाने का प्रयास किया गया। घटना ट्रेन नंबर 124 31 में हुई। दुर्घटना के पश्चात दिल्ली मुंबई ट्रैक प्रभावित हुआ है तथा बहुत सी ट्रेनों को आसपास के स्टेशन पर रोका गया है। ब्रेन की विद्युत सप्लाई भी बंद कर दी गई है तथा कोटा मंडल के सीनियर अधिकारी और टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंचा है। रतलाम से डीआरएम घटनास्थल की ओर रवाना हुए हैं उनके साथ ART/ARME रवाना हुई है तथा टावर वैगन को भी रतलाम से घटनास्थल के लिए भेजा गया है। आज पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है हालांकि सुनसान इलाके में यात्री पानी के लिए परेशान होते दिखाई दिए तथा उन्होंने आक्रोश भी व्यक्त किया। जांच के बाद पूरी तरह से आग लगने के कारणों पता चलेगा।
मार्ग को सुचारु किया जाने के प्रयास जारी हैं। वर्तमान में आग की घटना के बाद इन ट्रेन को अन्य स्टेशन पर खड़ी की गई हे।

19020 शामगढ़ खड़ी किया गया
12416 सुवासरा खड़ी किया गया हैं
05017 को नाथु खेड़ी खड़ा किया गया
12472 स्वराज एक्प्रेस को शामगढ़ खड़ी किया गया
22210 को चौमहला खड़ा किया गया हैं
01492 पुणे सोशल को मोड़क स्टेशन पर खड़ी किया गया है।
📞 हेल्पलाइन नंबर |
किमी 728/14-16 (लुनी रिच्छा–विक्रमगढ़ आलोट):
🔹 घटनास्थल: 09256099269
🔹 लुनी रिच्छा स्टेशन: 09251689241
🔹 कोटा पूछताछ: 6375898943
🔹 कोटा कंट्रोल: 9256099457
. रेल मदद: 139




