ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या… ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर… शंका में कर दी हत्या…
दो सगे भाई ट्रैकों में लेकर जा रहे थे पपीता और कपास... पपीते के ट्रक से पानी के चीते उड़ने पर बाइक स्वरों को लगा कि उन पर थूका है...

(www.csnn24.com) रतलाम बीती रात रतलाम के बिल पाक थाना क्षेत्र में फोरलेन पर एक ट्रक ड्राइवर की सिर्फ इस शंका में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई कि उसने ट्रक से थूका है। दूसरा घायल भाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। दोनों भाई राजस्थान चित्तौड़गढ़ के सादड़ी के रहने वाले हैं। दोनों भाई दो अलग-अलग ट्रक लेकर निकले थे एक ट्रक में पपीता भरा हुआ था तथा दूसरे में कपास। बड़ा उदय सिंह तंवरउम्र 42 वर्ष महाराष्ट्र से पपीता से भरा ट्रक लेकर निकला था तथा छोटा भाई भगवान सिंह खंडवा के सनावद से कपास भरकर निकला था। परिवहन के दौरान दोनों भाइयों की मानपुर में मुलाकात हुई तथा वह राजस्थान से होते हुए रतलाम क्षेत्र में पहुंचे। पपीते के ट्रक से पानी के छीटे उड़ रहे थे वह छीटे ट्रक के समीप से जा रहे हैं बाइक सवारों पर उड़ गए। बाइक सवारों को लगा कि उन पर थूका गया है और उन्होंने ट्रक ड्राइवर को रोकने का प्रयास किया परंतु ट्रक नहीं रुकने के पश्चात वह उसके पीछे चलते रहे। चिकालिया टोल नाके के पास एक ढाबे पर जब ट्रक रुक तो वह बाइक सवार भी वहां पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया इस दौरान बाइक स्वरों के द्वारा अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया गया। इन सभी ने एक साथ दोनों ट्रक ड्राइवर भाइयों पर लाठी और लोहे की रॉड टॉमी आदि से हमला कर दिया। जिसमें दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस सूचना मिलने के पश्चात मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां पर छोटे भाई भगवान सिंह की मृत्यु हो गई तथा उदय सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आठ लोगों पर प्रकरण दर्ज करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा एक आरोपी को अहमदाबाद इलाज के लिए भेजा है एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने के पश्चात परिजन रतलाम आए तथा मृतक का शव लेकर राजस्थान की ओर रवाना हो गए अपने साथ वह उसके घायल भाई को भी ले गए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





