
रतलाम/डिस्ट्रीक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, काटजू नगर, रतलाम में कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने उपस्थित शिक्षको का पुष्प मालाओं से स्वागत किया एवं शिक्षको से आशीर्वाद प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल ने अपने उदबोधन में कहा कि विश्व के कुछ देशों में शिक्षकों (गुरूओं) को विशेष सम्मान देने के लिये शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता है। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरू, शिक्षा और ज्ञान प्रदान करने की पहली सीढ़ी है, जिसके माध्यम से युवा विद्यार्थीयों कों अपनी मंजिल तक पहुंचाते है। हमारे महाविद्यालय के कई विद्यार्थी कोर्स पूर्ण कर के कुशल चिकित्सक बनकर देश-विदेश में चिकित्सा के माध्यम से सेवाये दे रहे है। यह महाविद्यालय के लिये बड़े गौरव की बात है। इस कार्यक्रम में डिस्ट्रीक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल, डॉ. प्रदीप कोठारी, डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. मदन मोहन शर्मा, डॉ. योगेन्द्र सिंह चाहर, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. वैभव भाटी, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. ऋषभ जैन, डॉ. आनंद जैन, डॉ. हीना मंसुरी, डॉ. शमा अगवान, डॉ. नेहा जैन, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. योगेन्द्र पाटीदार डॉ. दिव्या पोरवाल, डॉ. राजेश मांगरोलिया, डॉ. प्रज्ञा पाण्डे, डॉ. रचना श्रीवास्तव आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालक महाविद्यालय की छात्रा भूमिका यादव, सकिना बाम्बेवाला व रिना परमार ने किया एवं आभार महाविद्यालय के प्रबन्धक दिनेश उपाध्याय ने माना ।





