ब्रेकिंग
भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत....
कानून एवं अपराधरतलाम

छात्रा का निजी फोटो खींच कर इंस्टाग्राम पर भेजने वाला आरोपी रतलाम पुलिस की गिरफ्त में…

Publish Date: December 2, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम छात्रा का निजी फोटो खींचकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण– फरियादी छात्रा द्वारा थाना आकर सुचना दी गई कि वह लाइब्रेरी में पढ़ाई करती है। दिनांक 17.10.23 को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा छात्रा का लाइब्रेरी के वाशरूम का उपयोग करने के दौरान निजी फोटो खींच कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से छात्रा को भेजा तथा इंस्टाग्राम पर काल कर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया। पीडिता की सुचना पर थाना औ.क्षेत्र रतलाम पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 753/2023 धारा 354 (ग) भादवि , 67 ए आईटी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस की कार्यवाहीः-* पुलिस अधीक्षक रतलाम  राहुल कुमार लोढा द्वारा मामले की गंभीरता को देखकर त्वरित संज्ञान में लेते हुए सायबर सेल रतलाम को अज्ञात आरोपी के बारे जानकारी प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। सायबर सेल रतलाम द्वारा अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी के बारे में तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर छात्रा को फोटो भेजने वाले आरोपी का पता लगाया गया। फेसबुक फ्लेटफार्म से उक्त फर्जी आईडी के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर जार्ज मैथ्यूज पिता क्लेमेंट मैथ्यूज का नाम सामने आया। पुलिस अधीक्षक  राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरीक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम  राकेश खाखा (रा.पु.से) व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम  अभिनव बारंगे (रा.पु.से) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औ.क्षेत्र रतलाम निरी. राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। टीम द्वारा आज दिनांक 02.12.2023 को आरोपी जॉर्ज मैथ्यूज को गिरफ्तार किया गया।

*★आरोपी का पूर्ण ब्योराः-*
नाम आरोपी 1.जार्ज मेथ्यूज पिता क्लेमेन्ट मेथ्यूज उम्र 20 साल नि.80 फिट रोड म.न.-45 स्नेह नगर रतलाम

 

*★सराहनीय भूमिकाः-* निरी. राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औ क्षेत्र रतलाम, उप.निरी. पंकज राजपूत व प्र.आर. मनमोहन शर्मा (सायबर सेल), आर मयंक व्यास (सायबर सेल), आर.309 नब्बू डामोर, आर.189 विजय वसुनिया की सराहनीय भूमिका रही है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!