ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
नगर निगमरतलाम

नगर तथा नागरिकों के हित के कार्यो को मिलेगी ओर अधिक गति महापौर प्रहलाद पटेल ने की निगम के विभिन्न विभागों की समीक्षा….

शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक संपन्न....

Publish Date: October 30, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम  नगर तथा नागरिकों के हित के कार्य तीव्र गति से किये जाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष एवं जलकार्य तथा सीवरेज समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी के साथ निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल ने निर्देशित किया कि सेजावता रोड डोसीगांव, करमदी रोड, उज्जैन रोड, प्रताप नगर व नवीन कलेक्टोरेट से रतलाम नगर में प्रवेश करने वाले नागरिकों के स्वागत हेतु रतलाम स्वर्ण नगरी में आपका स्वागत है के  प्रवेश द्वार बनवाये जाने के निर्देश संबंधित को दिये।


महापौर प्रहलाद पटेल ने अमृत 2.0 के कार्यो की समीक्षा करते हुए पम्प, पेयजल टंकी आदि की जानकारी ली साथ ही निगम के राजस्व में वृद्धि हेतु लक्ष्य निर्धारित कर जलकर की अधिक से अधिक वसूली किये जाने तथा अवैध नल संयोजन के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश संबंधितों को दिये। इसके अलावा नल कनेक्शन दिये जाने के बाद तत्काल सड़क की मरम्मत किये जाने के भी निर्देश दिये।
राजस्व विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा यह निर्देशित किया गया की ऐसे व्यक्ति जो निर्धारित स्थानों पर 5 बाय 5 के एरिया में ठेला लगाकर सब्जी, फल फ्रूट एवं चाट का व्यवसाय करते है उनसे आगामी आदेश तक किसी प्रकार की कोई राशि वसूल नहीं की जाएगी । तय स्थानों पर रेड़ी पटरी एवं जमीन पर 5 बाय 5 के एरिया में व्यवसाय करने पर भी आगामी आदेश तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा ।

अगर तय किए गए स्थानों के अलावा किसी भी अन्य जगह पर अतिक्रमण कर व्यापार व्यवसाय किया जाता है तो निगम द्वारा स्पॉट फाइन की चालानी कार्यवाही कर मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा ।


इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने निर्देशित किया कि गंगा सागर रीजनल पार्क निर्माण की निविदा शीघ्र जारी की जाये। नगर तथा नागरिकों के हित में किये जा रहे विकास कार्य समय पर पूर्ण हो इसका विशेष ध्यान दिया जाये। साथ ही बाजना बस स्टैण्ड पर नवीन प्याउ निर्माण शहर के सौन्दर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिये जाने के भी निर्देश दिये।
आयोजित बैठक में निगम अधिकारी महेश सिरोहिया, सुहास पंडित, बी.एल. चौधरी, मनीष तिवारी, राजेश पाटीदार, विनोद पाटीदार, दीक्षा निजामपुरकर, ब्रजेश कुशवाह, अनमोल निर्मल, शिवम् गुप्ता आदि उपस्थित थे।

शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी श्रीमती अनिता कटारा की अध्यक्षता में समिति कक्ष में संपन्न हुई।
आयोजित बैठक में समस्त घटकों के संबंध में चर्चा की गई बैठक में बताया गया कि पीएम स्वनिधी योजना में परिवर्तन हुआ है जिसके तहत प्रथम ऋण 15 हजार, द्वितीय ऋण 25 हजार व तृतीय ऋण 50 हजार का दिया जाना है पूर्व में यह राषि 10, 20 व 50 हजार थी।
बैठक में समिति द्वारा अनुशंसा की गई की दीनदयाल रसोई योजना के तहत चलाये जा रहे चलित वाहन में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जावे व वाहन की मरम्मत करवाई जाये।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी श्रीमती अनिता कटारा के अलावा समिति सदस्य धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, करण कैथवास, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती मिनाक्षी सेन, समिति सचिव श्रीमती राजश्री गुमास्ते आदि उपस्थित थे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!