ब्रेकिंग
पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार...
मध्यभारतरतलामराजनीति

भाजपा सरकार के अच्छे काम जन-जन तक ले जाए कार्यकर्ता – मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान

मतभेद भुलाकर एकजुटता से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान

Publish Date: April 9, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कई अच्छे काम किए है। केन्द्र में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की सरकार के साथ मिलकर डबल इंजन की सरकार देश को वैभवशाली एवं समृद्धशाली बनाने में जुटी है। श्री मोदी का प्रधानमंत्री होना हमारा सौभाग्य है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार के अच्छे काम को जन-जन तक ले जाए और मतभेद भुलाकर एकजुटता से पार्टी को मजबूत करे। बूथ विस्तारक अभियान के माध्यम से पार्टी इतनी विस्तारित हो रही है। 6 मतदाताओं पर एक कार्यकर्ता कार्य करेगा तो भाजपा को कोई पराजित नहीं कर सकेगा।


यह बात मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने जोधाबाग में जिला भाजपा द्वारा आयोजित ‘‘पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता सम्मेलन’’ में कही। उन्होंने कहा कि आने वाला समय चुनाव का है। कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर जनता के बीच जाकर चर्चा करे। उन्हें बताए कि अर्थव्यवस्था में पहले मध्य प्रदेश का नंबर 28वां था और आज हम टॉप-10 में आ गए है। 21 हजार करोड़ के बजट से बढ़कर सरकार का बजट 3 लाख 14 हज़ार करोड़ हो गया है। प्रति व्यक्ति आय 13 हज़ार रूपए हुआ करती थी जो आज 1 लाख 40 हज़ार रूपए जा पहुँची है। भारत की अर्थव्यवस्था में मध्य प्रदेश का योगदान 3 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 4.6 प्रतिशत हो गया है। इसी प्रकार सिंचाई, बिजली उत्पादन, रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में प्रदेश ने उन्नति की है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यकर्ताओं से लाड़ली बहना योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र बहनों को दिलाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि यह योजना पुण्य का काम है। इसके पंजीयन के लिए फिर से शिविर लगाए जाएगे। श्री चौहान ने कहा कि आने वाला समय मध्य प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाने का समय है। कार्यकर्ता अपने मतभेदों को भुलाकर एकजुट हो जाए और भाजपा को सशक्त बनाए। सम्मेलन को भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि विधानसभा चुनाव में जिले की पाँचों विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि सम्मेलन में सैलाना के पूर्व विधायक लाहलिंग देवदा के साथ मनीष जैन एवं रतलाम के पार्षद बलराम भट्ट ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनका स्वागत किया। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने माना। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया, सांसद गुमानसिंह डामोर, अनिल फिरोजिया, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व विधायक संगीता चारेल, जितेन्द्र गेहलोत, मथुरालाल डामर, संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष भरत बैरागी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button