ब्रेकिंग
मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन...
कानून एवं अपराधरतलाम

महिला की गला रेतकर नृशंष हत्या… चोरी लूटपाट का शक…SIT का गठन…

पुलिस कर रही सभी पहलुओं पर जांच... कोई परीक्षित भी हो सकता है इसमें शामिल...

Publish Date: November 24, 2025

(CSNN24.NEWS) रतलाम के लक्ष्मणपुरा स्थित मीरा कुटी क्षेत्र में एक 70 वर्षीय रिटायर्ड महिला की गला रेत कर नृशंष हत्या कर दी गई महिला रिटायर्ड शिक्षिका थी उनके पति की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है तथा वह यहां पर अकेली रहती थी।

पूरे मामले के अनुसार महिला का नाम सरला धनेटवाल है। तथा वह मीरा कुटी क्षेत्र में एक मकान में अकेली रहती थी। घटनाक्रम का पता उस समय चला जब आज उसके रिश्तेदार ने सुबह फोन किया। महिला अपने रिश्तेदारों के साथ परिवार में विवाह समारोह होने के चलते उज्जैन जाने वाली थी। फोन बंद होने पर पहले उसकी महिला रिश्तेदार घर पर पहुंची तथा फिर उन्होंने महिला के भतीजे को वहां पर बुलाया और जब जाकर देखा तो महिला बाथरूम में कमोड के ऊपर मृत बैठी हुई थी। उसके गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर स्वयं एसपी अमित कुमार पहुंचे तथा सीएसपी सत्येंद्र घनोरिया साहित् एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची।

 

वहां से कुछ साक्ष्य जुटाए गए हैं फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है तथा आसपास क्षेत्र के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है एवं क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम भी कर रही है। एसपी अमित कुमार ने एक SIT का गठन किया है। प्रारंभिक तौर पर यह लग रहा है कि बदमाश चोरी और लूटपाट के इरादे से पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए पुलिस को आशंका है कि इसमें किसी परिचित शख्स का भी हाथ हो सकता है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button