
(www.csnn24.com) रतलाम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार रतलाम में ग्रामीण विकास को लेकर लगातार भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जा रहा है।
इसी के अंतर्गत रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया। यह सड़क सांसद निधि से बनेगी।
रतलाम जिले की सैलाना जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत करिया के डोकरियाकुंड क्षेत्र में 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीमेंट कांक्रीट (सीसी) रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए इस सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व विधायक संगीता विजय चारेल, जनपद अध्यक्ष केलासी बाई चारेल, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़, जनपद पंचायत सैलाना की सीईओ रिया गेरा, एई नरसिंह खराड़िया, इंजीनियर नवनीत कल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत करिया की सरपंच श्रीमती राजूडी बाई खराड़ी, उप सरपंच देवीलाल गुर्जर, सचिव किशोर कुमार परिहार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है। सीसी रोड निर्माण से डोकरियाकुंड क्षेत्र के लोगों को वर्षभर बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी और गांव के विकास को नई गति मिलेगी।
भूमि पूजन के बाद ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।





