ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
आपकी ख़बररतलामराजनीति

नर्मदा के जल को रतलाम लाने की योजना की क्या स्थिति है ? कनेरी का पानी रतलाम जनता को मिले पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी….

कनेरी जलाशय का पानी औद्योगिक निवेश क्षेत्र में देने का विरोध...

Publish Date: February 13, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मेंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व की सरकार में मेरे वन मंत्री काल में कनेरी जलाशय योजना सिंचाई के साथ रतलाम नगर की पेयजल पूर्ति और औद्योगिक विकास के लिए पानी की आपूर्ति का ध्यान में रखकर सरकार द्वारा योजना स्वीकृत की गई थी ।
उस वक्त भी माही नदी से पानी की लागत अत्यधिक थी इसलिए कनेरी जलाशय योजना के माध्यम से आगामी 25 वर्षों हेतु रतलाम की पेयजल एवं सिंचाई की आवयश्कता देखते हुए ही स्वीकृत की गई थी।
उक्त योजना की स्वीकृत में यह प्रावधान किया गया था कि रतलाम शहर के रहवासी हेतु पेयजल और शहर में औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की आपूर्ति हेतु जल के लिए 80 लाख गैलन पानी दिया जाएगा । पता चला है कि अब वर्तमान में यह पानी रतलाम शहर को नहीं बल्कि निवेश क्षेत्र को दिया जाएगा और शहर के पेयजल और उद्योग के लिए नर्मदा का पानी लाया जायेगा।
जबकि पहले यह बताया गया था कि औद्योगिक निवेश क्षेत्र में पानी की आपूर्ति माही नदी के माध्यम से की जाएगी , उसे योजना को क्यों नहीं क्रियान्वित किया जा रहा है और कनेरी जलाशय का पानी प्रावधान के तहत सर्व प्रथम रतलाम का हक है उसे औद्योगिक निवेश क्षेत्र में क्यों दिया जा रहा है ?
हम निवेश क्षेत्र या उसके विकास के पक्षधर है परन्तु रतलाम शहर और यहां के रहवासी के लिए पहले से किए गए प्रावधान के तहत कनेरी जलाशय का पानी निवेश क्षेत्र में ले जाना रतलाम शहर की जनता के हित में नहीं है।
नर्मदा के पानी को लाने की योजना संबंध में कही कोई जानकारी नहीं है कि कब, कैसे और किस योजना के तहत यह पानी लाया जा रहा है ?
इस वर्ष के बजट में भी अब तक इस योजना के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है ? मेरा अनुरोध है कि सरकार पहले नर्मदा नदी के जल की रतलाम में लाने की योजना बनाकर वित्तीय स्वीकृति की जावे ।
यदि नर्मदा के पानी को रतलाम शहर के समग्र विकास के लिए लाए जाने का कोई प्रस्ताव या कार्य योजना है तो उसे जनता के समक्ष बताना चाहिए। और जब तक नर्मदा का जल रतलाम नहीं आता कनेरी जलाशय से रतलाम शहर के लिए जितने पानी का प्रावधान किया गया है उतना पानी दिया जाना चाहिए ।
रतलाम में आज भी गर्मियों में जल संकट रहता है। दो दिन में एक बार पेयजल प्रदाय हो रहा है। कई कॉलोनी में आज भी पानी की आपूर्ति बोरिंग या टैंकर के माध्यम से ही होती है।
रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र को भी पानी की आवश्यकता है । इन बातों को देखते हुए नर्मदा के जल को लाने की योजना की क्या स्थिति है उसे जनता को बताना चाहिए और तब तक कनेरी से रतलाम को पानी मिलना चाहिए

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button