ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
कानून एवं अपराधजनहित ख़बरेज्ञान भंडारमध्यभारतरतलाम

तु डाल डाल में पात पात- रोचक खबर

यातायात पुलिस और एक नागरिक के बीच लुकाछिपी की रोचक खबर

Publish Date: April 10, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम  कभी-कभी ऐसे रोचक घटनाक्रम बन जाते हैं जो हंसने पर तो मजबूर करते हैं, परंतु प्रश्नचिन्ह भी खड़ा कर देते हैं। कुछ ऐसा ही रोचक मामला यातायात पुलिस के सामने आया है। दौलतगंज क्षेत्र में पार्किंग में बाधा बन रही एक कार जिसका नंबर MP09 WO 0675 हे, रतलाम के दौलतगंज क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर कर नो पार्किंग जोन में अतिक्रमण कर कर रखी गई थी। इस दौरान शहर की यातायात व संभालने वाले अमले के द्वारा इस कार को अगले टायर पर लॉक लगाकर सीज कर दिया गया। यातायात विभाग ने सोचा कि ताला खुलवाने के लिए कार का मालिक अवश्य उनके सम्मुख प्रस्तुत होगा और उसका अच्छा खासा चालान कटेगा। परंतु यहां पर विषय ही पलट गया। कार मालिक यातायात पुलिस से ज्यादा चतुर निकला। और एक कहावत है तु डाल डाल तो मैं पात पात अर्थात यदि तुम श्रेष्ठ हो तो मैं सर्वश्रेष्ठ हूं। और इस सर्वश्रेष्ठ कार मालिक ने अपनी योग्यता को सिद्ध करते हुए, यातायात पुलिस के मंसूबों पर पानी फेरते हुए तत्काल यातायात पुलिस के द्वारा लगाए गए लॉक वाले टायर को खोलकर अपनी कार में रखी स्टेपनी का उपयोग कर कर उसे टायर की जगह लगा दिया और गाड़ी लेकर रवाना हो गया। अब जो टायर उसने खोला था उसमें पुलिस का कीमती ताला भी लगा हुआ था श्रीमान जी वह भी लेकर रवाना हो गए। अब पुलिस श्रीमान जी को तलाश कर उनसे अपने ताले और जुर्माने को वसूल करने का प्रयास कर रही है। इस अति श्रेष्ठ ने  एक और प्रश्न छोड़ दिया है की अब इस प्रकार के टायर व्हील पर लगने वाले लॉक का कोई नया वैज्ञानिक तोड़ निकालना पड़ेगा।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!