ब्रेकिंग
रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न... राजेश जैन होंगे संभागीय अध्यक्ष... खाद-बीज, बिजली और किसानों की समस्याओं की लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेड्स पर पुलिस से हु... मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन...
मध्य प्रदेशरतलाम

26 आईएएस और 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले….

अंशुल गुप्ता जनसंपर्क विभाग के संचालक बनाए गए...

Publish Date: August 11, 2024

(www.csnn24.com) भोपाल। देर रात्रि मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए बड़ा फेरबदल किया, जिसमें 26 आईएएस और 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें 9 जिलों के कलेक्टर और 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। शहडोल, मंडला, बालाघाट, राजगढ़, विदिशा, डिंडौरी, अनूपपुर, नीमच जिले के कलेक्टर बदले गए हैं।

अंशुल गुप्ता जनसंपर्क विभाग के संचालक बनाए गए

जारी किए गए नए आदेश में अंशुल गुप्ता जनसंपर्क विभाग के संचालक बनाए गए है। रोशन कुमार को विदिशा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। हर्ष सिंह को डिंडोरी कलेक्टर, हर्षल पंचोली को अनूपपुर कलेक्टर, हिमांशु चंद्रा को नीमच कलेक्टर, मृणाल मीना को बालाघाट कलेक्टर, गिरीश कुमार को राजगढ़ कलेक्टर, केदार सिंह को शहडोल कलेक्टर बनाया गया है। सोमेश मिश्रा को मंडला के कलेक्टर बनाए गए हैं।

प्रमुख सचिव श्रम विभाग तथा सामाजिक न्या एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सचिन सिन्हा को राजस्व मण्डल मध्य प्रदेश ग्वालियर में प्रशासनकीय सदस्य बनाया गया है। चंबल संभाग के आयुक्त संजीव कुमार झा को राजस्व मंडल ग्वालियर में सदस्य बनाया गया है। सदस्य राजस्व मण्डल ग्वालियर उमाकांत उमराव को श्रम विभाग में प्रमुख सचिव, भारतीय चिकित्सा पद्यति एवं होम्योपैथी मध्य प्रदेश की आयुक्त सोनाली वायंगणकर को सामान्य न्याय एवं दिव्यागंजन सशक्तिकरण विभाग का प्रमुख सचिव, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन एप्को के कार्यपालन संचालक संजीव सिंह को भोपाल संभाग का आयुक्त बनाया गया है।

तकनीकी शिक्षा आयुक्त मदन विभीषण नागरगोजे को राजस्व मण्डल मध्य प्रदेश ग्वालियर में सदस्य बनाया गया है। वहीं, गृह विभाग के अपर सचिव अजय गुप्ता को किसान कल्याण तथा कृषि विकसा का संचालक बनाया गया है। मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्वी सुन्द्रियाल को वित्त विभाग में संचालक बजट नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश में अपर सचिव तरुण राठी को स्वास्थ्य  विभाग का आयुक्त, कलेक्टर नीमच दिनेश जैन को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव दीपक आर्य को मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी, शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर को पशुपालन एवं डेयरी विभाग में उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव केदार सिंह को शहडोल कलेक्टर, राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमेश मिश्रा को मण्डला कलेक्टर बनाया गया है।  

IPS के भी ट्रांसफर 

राज्य सरकार ने 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। पंकज कुमार पांडे को रायसेन जिले का एसपी बनाया गया है। मुरैना एसपी शैलेंद्र चौहान को हटा दिया गया है। समीर सौरभ को मुरैना का नया एसपी बनाया गया है। रसना ठाकुर को मऊंगज का एसपी, वीरेंद्र जैन को श्योपुरी एसपी, सुंदर सिंह कनेश पांढुर्ना एसपी बनाए गए है। मोतीउर्र रहमान को अनूपपुर एसपी, अभिषेक आनंद मंदसौर एसपी बनाए गए हैं।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button