ब्रेकिंग
मौत के मुहाने पर 15 दुकानें! छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला… फिर भी प्रशासन खामोश रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न... राजेश जैन होंगे संभागीय अध्यक्ष... खाद-बीज, बिजली और किसानों की समस्याओं की लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेड्स पर पुलिस से हु... मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर....
कानून एवं अपराधखबरों की खबरदेशमध्य प्रदेशरतलामराजनीति

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार दे रहे राजस्थान मुख्यमंत्री को चुनौती….. पूर्व में 23 मुकदमे दर्ज हैं नरेश मीणा पर. उसे रिहा करने की मांग…

थप्पड़बाज' नरेश मीणा पर पहले से दर्ज हैं 23 मुकदमे....आगजनी- तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने खोले पुराने केस...

Publish Date: November 15, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम जिले का सैलाना से निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार नरेश मीणा के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री को एक चुनौती द्वारा पूर्ण पत्र लिखा है। एवं नरेश मीणा को रिहा करने की मांग करी है। उल्लेखनीय की नरेश मीणा के द्वारा टोंक में एसडीएम से बदतमीजी करते हुए उन्हें थप्पड़ मारा गया था। इसके पश्चात वहां पर आगजनी एवं अन्य घटनाएं भी हुई थी। कमलेश्वर डोडियार नरेश मीणा की रिहाई की मांग कर रहे हैं उस पर पूर्व से ही 23 मुकदमे दर्ज हैं।

कमलेश्वर डोडियार का कहना है कि:-

चेतावनी के साथ माँग करता हूँ कि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा देवली से विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार नरेश जी मीणा सहित सभी निर्दोष साथियों को तत्काल रिहा करवाए।

राजस्थान के टोंक में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, इस दौरान पुलिस को नरेश मीणा के समर्थकों का विरोध झेलना पड़ा. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नरेश मीणा को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
राजस्थान के टोंक में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके एक-एक राज खोल रही है. दरअसल नरेश मीणा के खिलाफ कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं. जिसमें 5 में कार्रवाई शेष है. इन मुकदमों में गुरुवार को दर्ज मामलों को नहीं जोड़ा गया है. इस बात की पुलिस ने दी।

राजस्थान के टोंक में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. टोंक के एसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ नरेश मीणा को गिरफ्तार करने उसी गांव में पहुंचे थे, जहां मीणा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे थे. हालांकि इस दौरान नरेश मीणा सरेंडर करने से मना करते रहे थे. वो कह रहे थे कि जबतक उनकी शर्त नहीं मानी जाती तब तक वो सरेंडर नहीं करेंगे, हालांकि पुलिस ने मीडिया के सामने ही नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया.
नरेश मीणा ने एसडीएम पर लगाए ये आरोप
नरेश मीणा ने एसडीएम पर आरोप लगाते हुए कहा था कि गांव के लोग वोटिंग का बहिष्कार कर रहे थे, लेकिन एसडीएम बीजेपी बीजेपी कैंडिडेट को जिताने के लिए वहां फर्जी वोटिंग करा रहे थे. इतना ही नहीं एसडीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, उसके पति और एक टीचर को धमकाया कि अगर वोट नहीं डाला तो उनकी सरकारी नौकरी चली जाएगी।

फिलहाल नरेश मीणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button