ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
इंस्पिरेशनलरतलाम

झाड़ू उठाने वाले यह आम आदमी अथवा राजनेता नहीं है….

कलमकारों ने सही मायने में रखी सफाई की मिसाल...

Publish Date: January 20, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे देश में उत्साह है। कलमकार भी इसमें पीछे नहीं है। कलमकारों ने अपनी कार्यशैली के साथ-साथ यह संदेश भी दिया कि हम आम आदमी अथवा राजनीतिक लोग नहीं है हम अपना काम सेवा और पूर्ण निष्ठा से करते हैं। शनिवार को कलम और माईक थामने वाले हाथों ने  झाड़ू  उठाई और स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। यह कार्यक्रम औपचारिक ना होकर पूरे समर्पण भाव से काम करने का था।
रतलाम प्रेस क्लब द्वारा पॉवर हाउस रोड स्थित प्रेस क्लब भवन पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सदस्य पत्रकारों ने अपने कार्यों के बीच से समय निकालकर श्रमदान किया। अपने क्लब के भवन की स्वच्छता के लिए पत्रकारों ने तीन मंजिला भवन की सफाई अपने हाथों से की। किसी ने ­झाड़ू लगाई तो किसी ने पोछा। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष अमित निगम सुजीत उपाध्याय, सचिव यश शर्मा बंटी, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भट्ट, चंद्रशेखर सोलंकी, प्रदीप नागौरा, सिकंदर पटेल, नीरज बरमेचा, वरिष्ठ पत्रकार नीरज शुक्ला, सुशील खरे, सौरभ कोठारी, विजय मीणा, असीमराज पाण्डेय, राकेश  पोरवाल, लगन शर्मा, साजिद खान, सौरभ पाठक, समीर खान, डीएन पंचोली, हेमेंद्र परमार, हेमंत कोठारी, महेश पुरोहित, चेतन शर्मा, विवेकानंद चौधरी, नवीन टाक, उत्तम शर्मा, गोवर्धन चौहान, शैलेंद्र पारे आदि ने अभियान में श्रमदान किया।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!