
(www.csnn24.com) रतलाम गैरेज संचालकों की कौशल विकास बैठक में ऑटोमोबाइल इंजीनियर गोविंद काकानी ने गाड़ी में डाले जाने वाले इंजन ऑयल की विस्तृत जानकारी दी|
कार्यक्रम की शुरुआत गैरेज संचालक को सहयोग करने वाले गोविंद राठी, आशीष राठी, दीपक अग्रवाल एवं इंजीनियर कुलदीप नेगी का पुष्प हारो से स्वागत टू व्हीलर ऑटो गैरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद काकानी, महासचिव राजेश राका, उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा, इसरार रेहमानी, सचिव साबिर रहमानी, प्रचार मंत्री प्रहलाद पाटीदार आदि ने किया|
स्वागत उद्बोधन संस्था महासचिव राजेश रांका ने संस्था गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी को एसोसिएशन के महत्व के बारे में अवगत कराया|
संस्थान संचालक गोविंद राठी ने अपने एवं संस्थान के सदस्यों के सम्मान मैं गैरेज संचालकों से कहा कि आपको गाड़ियों के संबंधित कोई भी परेशानी एवं जानकारी का अभाव हो तो मुझसे संपर्क कर अपनी परेशानी दूर कर सकते हैं|
मुख्य वक्ता इंजीनियर गोविंद काकानी ने कौशल विकास के इस कार्यक्रम में गैरेज संचालकों को इंजन ऑयल के महत्व पर जानकारी देते हुए बताया कि जिस प्रकार शरीर में खून गाढ़ा होने पर हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है ठीक उसी प्रकार गाड़ी के इंजन में भी बहुत ज्यादा गाढ़ा ऑयल इंजन को पूरी तरह से लुब्रिकेट नहीं कर पाता है| उसकी कार्यक्षमता में गिरावट आती है| जिसके कारण अनेक पार्ट्स जल्दी खराब हो जाते हैं| इसी कारण वाहन का एवरेज बहुत कम होने लगता है जोकि ग्राहक के बजट के साथ देश का भी नुकसान करता है| गाड़ी में इंजन ऑयल गाड़ी निर्माणकर्ता द्वारा बताएं समय अनुसार उसी ग्रेड का बदली करें |

मुख्य अतिथि इंजीनियर कुलदीप नेगी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से गैरेज संचालकों को इंजन ऑयल इंजन के किन किन भागों में किस प्रकार पहुंचकर उसे घिसने से और खराब होने से बचाता है |इसी प्रकार अच्छे एवं नकली पार्ट्स के कैसे पहचान करें आदि जानकारी से अवगत कराया|
उत्कृष्ट सहयोग करता नरेश बोरासी, इसरार रेहमानी एवं कन्हैयालाल गवली को असली हीरो पुरस्कार* देकर सम्मानित किया गया|
कार्यक्रम का संचालन राजेश रांका एवं आभार प्रदर्शन आशीष राठी में माना|





