ब्रेकिंग
NEET पेपर घोटाले के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा; कॉलेज गेट पर फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला.. श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12 वी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 100%... यह रुकावट नहीं, किस्मत का दूसरा मौका है....ASE ACADEMY.... NEET-UG विशेष: री-नीट के फैसले के बाद ‘अभ्यास’ का बड़ा संकल्प — विशेष ‘अभ्यास टेस्ट सीरीज’ से विद्या... बी.एड. (दो वर्षीय) नियमित पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश कार्यक्रम जारी। प्रथम चरण की अंतिम तिथि 14 मई 202... रतलाम में अब बदली तस्वीर: जुलवानिया ABC सेंटर में चल रहा व्यवस्थित नसबंदी और वैक्सीनेशन का काम बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन...
बाजनामध्य प्रदेशरतलामराजनीति

सैलाना विधायक पहुंचे बंगाली डॉक्टर के यहां पर कार्रवाई करवाने… डॉक्टर का आरोप एक करोड रुपए मांगे…

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का कहना आरोप लगाते रहते हैं फर्जीवाड़ा नहीं चलने दूंगा...

Publish Date: February 23, 2024

(www.csnn24.com) विधानसभा चुनाव के पूर्व तथा पश्चात अपनी कार्यशैली के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बाप पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार आज फिर से सुर्खियों में है। कमलेश्वर डोडियार आज बाजना में एक बंगाली डॉक्टर के यहां पर पहुंचे थे तथा उनके द्वारा प्रशासनिक अमले को कार्रवाई के लिए बुलाया गया था। कमलेश्वर डोडियार का कहना है कि वह वहां पर इसलिए गए थे कि बिना किसी डिग्री के वह डॉक्टर वहां पर इलाज कर रहा है । डॉक्टर के पास कोई भी क्वालिफाइड डिग्री नहीं है। इसलिए वह वहां पर गए थे उनका यह भी कहना है कि आने वाले समय में उनके विधानसभा क्षेत्र में जितने भी बंगाली डॉक्टर या अन्य डॉक्टर है जो गलत तरीके से इलाज कर रहे हैं उनके विरुद्ध वह कार्रवाई करवाएंगे। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा दिलचस्प पहलू या निकलकर आया है कि जिस डॉक्टर तपन के यहां पर कमलेश्वर डोडियार गए थे उन्होंने एक अपना वर्जन जारी करा है, तथा वर्जन में उनका कहना है कि विधायक कमलेश्वर डोडियार ने 19 तारीख को उन्हें अपने यहां पर बुलाया था वह अपने अंकल को भी साथ लेकर गए थे परंतु उन्होंने वहां पर उनको बाहर खड़ा करवा दिया तथा मेरी भी तलाशी लेकर मोबाइल आदि बाहर रखवा दिए थे। इसके पश्चात मेरी डिग्री और मेडिकल स्टोर आदि के बारे में बातचीत करी मैंने बताया कि मैं फार्मासिस्ट हूं तथा मेरे पास उसका सर्टिफिकेट है तो उन्होंने मुझसे पूछा कितना कर सकते हो और इशारे में मुझे कुछ मांग करी तथा बाद में बोला कि यदि एक करोड रुपए दोगे तो तुम्हें यहां पर रहने दूंगा। इसके पश्चात आज वह मेरे क्लीनिक और मेडिकल पर आए लगभग 3 घंटे तक यहां पर बैठे रहे तथा उन्होंने बोला कि तूने मेरे प्रतिनिधि दशरथ डिंडोर जिसको मैंने भेजा था उससे भी बात नहीं करी। अब तो तुझे जेल भेज कर रहूंगा। डॉक्टर का कहना कि जाते-जाते भी उन्होंने बोला इसमें कुछ रिवर्स हो सकता है बता कितना दे सकता है।

इस संदर्भ में जब विधायक कमलेश्वर डोडियार से मोबाइल पर हमने चर्चा करी तो उनका कहना था कि बहुत ही अवैध तरीके से डॉक्टर यहां पर काम कर रहे हैं और उनको रोकना जरूरी है मैं बाजना और अन्य क्षेत्र के सभी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करवाऊंगा और इसलिए वहां पर गया था। इस संदर्भ में उनसे बोला गया कि आप अपना एक वर्जन बनाकर प्रेषित कर दीजिए तो उन्होंने बोला कि मेरे पर आरोप तो लगातार लगते रहेंगे क्योंकि मैं विधायक हूं एक करोड रुपए की बात कर रहे हैं गलत है,

क्योंकि मेरी सैलरी एक लाख से ज्यादा है और मुझे कोई आवश्यकता नहीं है किसी से मांगने की मैं 12 लाख में विधायक बना हूं। और बार-बार आरोप लगाने की सफाई कब तक देता रहूंगा एक बार सभी के खिलाफ कार्रवाई हो जाए फिर संयुक्त बयान जारी करूंगा।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!