ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में आज होगा रतलाम विकास प्राधिकरण का पद ग्रहण समारोह... श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में श्रद्धांजलि के साथ समर स्पोर्ट्स कैंप की शुरुआत... रतलाम में ‘NEET से पहले NEET’ का सफल आयोजन..550 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग... अधिग्रहण मुआवजे के ऐतिहासिक निर्णय से किसानों में हर्ष व्याप्त... रॉयल कॉलेज में वरिष्ठ IAS राहुल जैन ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मूल मंत्र SYSITS इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में सम्मलित... भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विप्लव उज्जैन का लगातार दौरा जारी... प्रदेश के नेताओं का... नकली घी की आशंका में छापा... मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई... सरकारी मेडिकल कॉलेज में दन्त सर्जरी का नया रिकार्ड विशेषज्ञ टीम ने हजारो ऑपरेशन किए सफल आधुनिक उपकरण... रतलाम में ASE कोचिंग इंस्टिट्यूट द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की सशक्त तैयारी...
आपकी ख़बररतलाम

अहिंसा ग्राम में निवासरत परिवार जीवन में जो बदलाव आया है, उसे निरंतर रखें – मंत्री काश्यप….

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा संस्थापित अहिंसा ग्राम में मना दीप मिलन समारोह....

Publish Date: October 23, 2025
(www.csnn24.com) रतलाम,  चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा संस्थापित अहिंसा ग्राम में दीपावली के अवसर पर दीप मिलन समारोह आयोजित किया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा अहिंसा ग्राम परिवार के सदस्यों के बीच पहुंच कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर परिवार की मातुश्री श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप, डॉ. मनोरमा चौधरी, श्रीमती नीता काश्यप, सिद्धार्थ-पूर्वी काश्यप, श्रवण-अमि काश्यप, पौत्र सारांश काश्यप भी उपस्थित रहे। काश्यप परिवार की ओर से उपस्थितजनों को मिठाई वितरित कर दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी गई।
मंत्री श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि अहिंसा ग्राम में निवासरत सभी परिवारों के अपने मकान बन चुके हैं, सभी परिवारजन बचत का तरीका अपनाए। समय के साथ रतलाम के विकास की जो नई धारणाएं बन रही है, उनमे सबका भविष्य सुरक्षित रहेगा। अहिंसा ग्राम में निवासरत परिवारों के जीवन में जो बदलाव आया है, उसे निरंतर रखें, बच्चों को पढ़ाई लिखाई में आगे बढ़ाएं, यदि कहीं कोई दिक्कत हो तो संपर्क करें। सभी की दीपावली मंगलमय हो |
युवा संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने कहा कि अहिंसा ग्राम हमारे विस्तृत परिवार की श्रृंखला है। हम जहां रहते हैं, वहां से हमारी पहचान बाकी लोगों से अलग रहनी चाहिए। यहां पर हमने सामाजिक समरसता का माहौल बनाया है। उसे बनाए रखना है, व्यक्तिवादी नहीं बनना है, अपितु अपने हुनर के साथ कौशल विकास जोड़कर संस्कार का दिया जलाते रहना होगा।
दीप मिलन समारोह के अवसर पर फाउंडेशन के अशोक तांतेड़, डॉ. नरेंद्र मेहता, चंद्रकांत मांडोत, निलेश सेलोत, मनोहर पोरवाल, पार्षद शबाना खान, करण कैथवास, शेरु पठान, राजेश सोलंकी, नित्येंद्र आचार्य सहित बड़ी संख्या में परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोहर पोरवाल एवं आभार अशोक तांतेड़ ने माना।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!