ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
रतलामशिक्षा एवं करियर

आयुष ग्राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने किया इप्का कंपनी का शैक्षणिक भ्रमण…..

Publish Date: November 30, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम विद्यार्थियों के कार्य कौशल में वृद्धि एवं व्यावसायिक शिक्षा की फार्मास्युटिकल उद्योग में उपयोगिता समझाने के लिए आयुष ग्राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं को  प्रसिद्ध दवा निर्माता इप्का कंपनी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

आयुष ग्राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, रतलाम के फार्मेसी के प्रथम वर्ष के  55 विद्यार्थियों ने इप्का फैक्टरी का अवलोकन किया। प्रातः 10ः30 बजे प्राचार्य डॉ. मिलिन गाँधी ने कॉलेज बस द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को क्लासरूम टीचिंग के अलावा वास्तविक औद्योगिक वातावरण से अवगत कराना तथा विद्यार्थियों को अपने कौशल को बढ़ाने के लिए मंच प्रदान करना रहा है। इसका उद्देश्य इंडस्ट्री के कार्यकलापों व उसके व्यवहारिक ज्ञान से अवगत कराने के साथ औद्योगिक संस्कृति से रूबरू  कराना था।  इस  दौरान  िवद्यार्थियों को इप्का के सीनियर एच.आर.  मैनेजर नरेंद्र कापरे ने विभिन्न उत्पादन प्रक्रिया, क्वॉलिटी कंट्रोल, सप्लाई पद्धति, मार्केटिंग एंड सेल्स व निर्यात, गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस, और नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी।

विद्यार्थियों ने उनसे फार्मा उद्योग के संदर्भ में अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त  किए तथा फार्मा सेक्टर में भविष्य में प्राप्त होने वाले रोजगार के बारे में भी कई जानकारियां प्राप्त की।

विजिट कॉर्डिनेटर जयंत शर्मा ने बताया फार्मेसी के  विद्यार्थी कॉलेज से डिग्री प्राप्त करने के पश्चात फार्मा सेक्टर में ही अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे उनके लिए यह विजिट काफी लाभप्रद रहेगी, कॉलेज प्रशासन भी हमेशा यही प्रयत्न करते हैं की विद्यार्थी को थ्योरी के साथ-साथ प्रेक्टिकल नॉलेज भी प्रदान किया जाए, इस उद्देश्य से एक दिवसीय इप्का की यह विजिट करवाई गई थी। वही  इप्का के ही ट्रेनिंग मैनेजर अलक्षेन्द्र व्यास ने बच्चों को रोड सेफ्टी तथा विभिन्न फार्मा नियमों के बारे में अवगत कराया।

प्रथम चरण में छात्रों को इंडस्ट्री के बारे में तथा इसकी बुनियादी नींव तथा सफलता के बारे में राजेंद्र कुमावत द्वारा बताया गया। इस दौरान मशीनों की कार्यक्षमता के साथ-साथ चल रहे प्रोजेक्टों की जानकारी दी गई। अंत में कंपनी की ओर से विद्यार्थियों को स्वल्पाहार कराकर उनकी हौंसला अफजाई की गई, इस दौरान इप्का के एच् आर के जितेंद्र पटेल भी साथ थे।

कॉलेज संस्था प्रमुख  नीरज त्रिवेदी ने  कहा कि इस प्रकार के टूर आगे भी संस्था की ओर से करवाए जाते रहेंगे, ताकि विद्यार्थियों का सर्वपक्षीय विकास हो सकें। संस्था के चेयरमैन डॉ. अभिजीत देशमुख ने विद्यार्थियों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके लिए  रोजगार प्राप्ति के लिए कैंपस का भी आयोजन किया जाएगा।

कॉलेज प्राचार्य डॉ मिलिन गांधी के मार्गदर्शन में   इंडस्ट्री विजिट के कॉर्डिनेटर जयंत शर्मा के नेतृत्व में  प्रोफेसर सरिता राठौर व प्रोफेसर महिमा उपाध्याय, कमलेश माली के साथ विजिट संपन्न हुई।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button